फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   himachal student injured after accident in agra have returned to home

आगरा बस हादसाः ताजमहल के दीदार की तमन्ना लेकर आए बच्चे गहरे जख्म लेकर गए घर

Mon, 06 Nov 2017 05:31 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला आगरा
ब्यूरो/अमर उजाला आगरा Updated Mon, 06 Nov 2017 05:31 PM IST
विज्ञापन
himachal student injured after accident in agra have returned to home
हादसा - फोटो : अमर उजाला
हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले से कई किलोमीटर का सफर तय करके ताजमहल सहित ब्रज का दीदार करने आए बच्चों ने वापसी का रास्ता पकड़ लिया। रविवार को बस से बच्चे और स्टाफ को घर भेजा गया।
विज्ञापन


बता दें कि हिमाचल के मंडी जिले के कोटली के आलोक प्रसाद पब्लिक स्कूल के 96 बच्चों, दस कर्मचारियों सहित 106 छात्र-छात्राएं और स्टाफ आगरा के लिए गुरुवार दोपहर को निकले थे। शुक्रवार को बच्चों की बस यमुना एक्सप्रेस वे पर पलट गई थी। हादसे में छात्र-छात्राओं सहित 57 लोग घायल हुए थे। 
विज्ञापन


हादसे के बाद बच्चे डर गए थे। वह घर जाना चाहते थे। मां-बाप भी अपने नौनिहालों की चिंता में थे। स्कूल स्टाफ और बच्चों को फतेहाबाद रोड स्थित होटल में रोका गया था। हादसे के बाद स्कूल स्टाफ ने वापसी का निर्णय लिया था। बच्चे ताज का दीदार करने की हसरत मन में लेकर आए थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मगर, जख्म ऐसे हुए कि उन्होंने घर लौटना ही मुनासिब समझा। रविवार को पुलिस ने उनके लौटने के लिए वाहन का इंतजाम कराया। इंस्पेक्टर थाना ताजगंज ने बताया कि सभी छात्र-छात्राओं सहित स्कूल स्टाफ को भेज दिया गया है। 

कई घायलों को कर दिया रेफर

himachal student injured after accident in agra have returned to home
हादसा - फोटो : अमर उजाला
यमुना एक्सप्रेसवे पर एत्मादपुर क्षेत्र में झरना नाला पर शुक्रवार सुबह बस पलटने से घायल हुए छात्र-छात्राओं और स्कूल स्टाफ को रेफर कर दिया गया। परिवारीजन और परिचित दिल्ली, चंडीगढ़ और हिमाचल के मंडी लेकर गए हैं।

चालक की मौत हो गई थी। घायल छात्र-छात्राओं को चार निजी अस्पताल और एसएन मेडिकल कालेज इमरजेंसी में भर्ती कराया गया था। शनिवार को मामूली रूप से घायलों को छुट्टी दे दी गई थी। मेडिकल कालेज में 11 बच्चों सहित कुक पुष्पराज भर्ती था। 

दो निजी अस्पताल में थे। मेडिकल कालेज में भर्ती सभी छात्र-छात्राओं और स्टाफ के लोगों को रात को रेफर कर दिया गया। रविवार को पुष्पराज को भी परिचित अपने साथ ले गए। वह हिमाचल के मंडी का रहने वाला था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed