Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Himachal Rains Make My Trip company senior manager missing along with wife gone to celebrate wedding anniversa

हिमाचल में तबाही: मेकमायट्रिप के मैनेजर पत्नी संग लापता, शेयर किया लैंडस्लाइड का वीडियो..., और टूट गया संपर्क

Tue, 11 Jul 2023 02:27 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला, आगरा
अमर उजाला, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Tue, 11 Jul 2023 02:27 PM IST
सार

परिवार के लोगों ने बताया कि नौ जुलाई को उन्होंने हिमाचल से लैंडस्लाइड का वीडियो शेयर किया था, उसके बाद संपर्क टूट गया। 

विज्ञापन
Himachal Rains Make My Trip company senior manager missing along with wife gone to celebrate wedding anniversa
लापता शिखा और कुलदीप दीक्षित - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश से जगह-जगह भूस्खलन का क्रम जारी है। ऐसे में वहां यात्रा करने गए बड़ी संख्या में यात्री फंसे हुए हैं। वहीं आगरा से शादी की सालगिरह मनाने गए दंपती लापता हो गए हैं। उनका दो दिन से कोई पता नहीं है। इसे लेकर परिवार के लोग परेशान हैं। बेटे और बहू के लापता होने से मां का बुरा हाल है। वह हर पल उनके सकुशल लौटने की राह देख रही हैं।
विज्ञापन

 
Trending Videos

आगरा के थाना मलपुरा क्षेत्र के सैंथिया एस्टेट के रहने वाले कुलदीप दीक्षित हिमाचल प्रदेश में पत्नी सहित लापता हो गए हैं। वे  पत्नी के साथ शादी की सालगिरह पर हिमाचल घूमने गए थे। कुलदीप दीक्षित मेकमायट्रिप कंपनी में सीनियर मैनेजर के पद पर कार्यरत हैं और गुरुग्राम में उनकी तैनाती है। घर में मां कुसमा देवी हैं। उनके पिता सरोज कुमार दीक्षित की मृत्यु हो चुकी है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

उनके मामा रजनीश मिश्रा ने बताया कि पांच जुलाई को गुरुग्राम से पत्नी शिखा शर्मा के साथ ट्रेन से चंडीगढ़ गए थे। इसके बाद कार से हिमाचल प्रदेश पहुंचे। नौ जुलाई को उन्होंने एक वीडियो शेयर किया था, जिसमें हिमाचल प्रदेश में हो रही लैंडस्लाइड की घटना को दिखाया जा रहा था। इसके बाद से उनका मोबाइल बंद है, उनके बारे में कोई सूचना नहीं मिल पा रही है। 
विज्ञापन

परिजनों ने पुलिस और अन्य तरीकों से पता करने की कोशिश की, मगर कुछ नहीं पता चल सका है।  कुलदीप दीक्षित घर में इकलौते बेटे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed