{"_id":"66c015de4ef5b0dc5608e9cc","slug":"high-tension-line-became-a-hindrance-in-second-corridor-of-metro-solution-being-sought-2024-08-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra Metro: मेट्रो के दूसरे कॉरिडोर में हाईटेंशन लाइन बनी बाधा, खोजा जा रहा उपाय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra Metro: मेट्रो के दूसरे कॉरिडोर में हाईटेंशन लाइन बनी बाधा, खोजा जा रहा उपाय
Sat, 17 Aug 2024 08:45 AM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Sat, 17 Aug 2024 08:45 AM IST
सार
आगरा मेट्रो के दूसरे कॉरिडोर के कार्य के लिए हाईटेंशन लाइन की वजह से काम आगे नहीं बढ़ पा रहा है। अब कंपनी और तकनीकी टीम सर्वे करेगी। लाइन शिफ्ट करने या ऊंचा करने पर बात होगी।
विज्ञापन
आगरा मेट्रो की सुरंग
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
उत्तर प्रदेश मेट्रो रेल काॅरपोरेशन (यूपीएमआरसी) के दूसरे कॉरिडोर की निर्माण प्रक्रिया अगले महीने शुरू हो जाएगी। इसमें मंडी समिति के पास हाईटेंशन लाइन बाधा बनेगी। कार्यदायी संस्था समेत अन्य विभागों की टीम जल्द इसका सर्वे करेगी।
उप महाप्रबंधक पंचानन मिश्रा ने बताया कि दूसरे कॉरिडोर का निर्माण 1466 करोड़ रुपये में होगा। ये एलिवेटेड है और इसमें 14 स्टेशन हैं। आगरा कैंट से कालिंदी विहार तक है। इसमें आगरा कैंट, सदर बाजार, प्रतापपुरा, कलेक्ट्रेट, आगरा कॉलेज, हरीपर्वत, संजय प्लेस, एमजी रोड, सुल्तानगंज, कमला नगर, रामबाग, फाउंड्री नगर, कृषि मंडी और कालिंदी विहार स्टेशन हैं।
मेट्रो का ट्रैक दायीं ओर बनेगा। इसमें कृषि मंडी से पहले हाईटेशन की लाइन भी है। इसके लिए कार्यदायी संस्था, यूपीएमआरसी, एनएचएआई, विद्युत विभाग की टीम सर्वे करेगी। इसमें हाईटेंशन लाइन को शिफ्ट करने, ट्रैक को ऊपर से गुजारने या फिर नीचे गुजारने के विकल्प देखे जाएंगे। तारों के नीचे से गुजारे जाने की स्थिति में हाईटेंशन लाइन को ऊंचा किया जाएगा। कानपुर में ऐसा कर चुके हैं। अगले सप्ताह से रूट का सर्वे होगा।
विज्ञापन
यमुना नदी पर बनेगा एक ओर पुल
मेट्रो के लिए यमुना नदी पर एक ओर पुल बनाया जाएगा। इसके लिए भी टीम सर्वे करेगी। पुल कितना ऊंचा होगा और इसके निर्माण में कितना समय लगेगा, इन सभी बिंदुओं पर रिपोर्ट बनाई जाएगी।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन