फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   high temprature in agra, light problem too in city

चढ़ा पारा, बिजली ने भी मारा

Fri, 20 May 2016 01:02 AM IST
अमर उजाला आगरा
अमर उजाला आगरा Updated Fri, 20 May 2016 01:02 AM IST
विज्ञापन
high temprature in agra, light problem too in city
ब‌िजली समस्‍या - फोटो : अमर उजाला ब्‍यूूराो
 भीषण गर्मी में पारा चढ़ने के साथ अघोषित बिजली कटौती से लोग बिलबिला उठे। शहर और देहात में दो से छह घंटे तक कटौती रोज हो रही है। टोरंट पावर और दक्षिणांचल के ओवर लोड हुए सब स्टेशन अब जवाब देने लगे हैं। बिजली कटौती से पेयजल किल्लत और बढ़ गई है। गर्मी में पसीने से तरबतर लोगों को कहीं राहत नहीं मिल रही है। गुरुवार को सेमरा का ताल में जनता ने सड़क जाम कर दी। विद्युत आपूर्ति के बाद ही वे माने।
विज्ञापन

गुरुवार को भी शहर की विद्युत व्यवस्था ठप रही। 220 केवी सब स्टेशन सिकंदरा से पोषित सिकंदरा, लायर्स कालोनी, दयालबाग, खंदारी, जेल रोड, भगवान टाकीज सहित कई इलाकों में दोपहर में बिजली गुल रही। इसके साथ ही 132 केवी बोदला के उपकरण भी दोपहर में जवाब दे गए। सुबह करीब 11 बजे लेकर दोपहर करीब चार कटौती की गई। बोदला, शाहगंज, केदार नगर, अर्जुन नगर, लोहामंडी सहित कई इलाकों में घरोें के इनवर्टर तक जवाब दे गए।
विज्ञापन

उधर, 132 केवी आगरा कैंट सब स्टेशन से भी ओवरलोड और ओवरहीट की वजह से बिजली संकट रहा। लोग टोरंट के कार्यालय में फोन मिलाते रहे, लेकिन संतोषजनक जवाब नहीं मिला। कभी फाल्ट बताकर लोगों को गुमराह किया गया तो कभी ऊपर से कटौती की बात कही गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

देवरी रोड, सेमरी का ताल इलाके में तार टूटने की वजह से करीब तीन घंटे बिजली गुल होने से गुस्साए लोगों ने सड़क पर जाम लगा दिया। पुलिस ने उन्हें शांत करने का प्रयास किया, लेकिन विद्युत सुचारु होने पर ही वे माने।
1500 मेगावाट तक पहुंची डिमांड
गर्मी की बढ़ने की वजह से बिजली की डिमांड भी बहुत बढ़ गई है और ललितपुर से बिजली का उत्पादन कम हो गया है। इसकी वजह से परेशानी और बढ़ गई है। दक्षिणांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड के मुख्य अभियंता अतुल निगम ने बताया कि पिछले दिनों ललितपुर पावर प्लांट में आई खराबी की वजह से उत्पादन काफी घट गया था। वैकल्पिक उपाय कर आपूर्ति की कोशिश की जा रही है। अगले एक दो दिन में हालातों में कुछ सुधार होने की उम्मीद है। उन्होंने बताया कि इस बार बिजली की डिमांड बढ़कर करीब 1500 मेगावाट तक पहुंच गई, जो अब तक का उच्चतम स्तर है। गौरतलब है कि पिछले वर्षों में बिजली की डिमांड कभी 1250 से 1300 मेगावाट से ऊपर नहीं पहुंची।
‘बिजली है नहीं बिल भेज रहे भरपूर’
 आवास विकास कालोनी सेक्टर चार स्थित टोरंट पावर के बिल कलेक्शन सेंटर पर क्षेत्रीय लोगों ने हंगामा कर दिया। पूर्व पार्षद कपिल वाजपेयी के नेतृत्व में पहुंचे युवाओं ने बिजली कटौती और भूमिगत केबिल डालने के नाम पर की जा रही मनमानी का विरोध जताया। प्रदर्शनकारियों को देखकर टोरंट कर्मी सेंटर बंद कर भाग गए। कपिल वाजपेयी का कहना था कि बिजली मिल नहीं रही है, बिल पूरा वसूला जा रहा है। प्रदर्शन में डा. आरपी वर्मा, योगेश, रामसेवक धाकरे, राशिद खान, अरविंद कुमार, शशांक भार्गव, अभिनव, भूपेंद्र कुशवाहा, धीरज आदि शामिल रहे।

‘गर्मी में ओवर लोडिंग और ओवर हीटिंग की वजह से उपकरणों की एमसीबी ट्रिप हो जाती है। इसकी वजह से शहर के कुछ इलाकों में एक से डेढ़ घंटे तक बिजली व्यवस्था बाधित रही। सेमरी का ताल में तार टूटा था। टीम ने घंटे में आपूर्ति बहाल कर दी थी।’
- भूपेंद्र सिंह, पीआरओ टोरंट पावर


23 को आएगी विधान परिषद समिति
 प्रदेश में चल रही विद्युत समस्या की जांच पड़ताल करने के विधान परिषद समिति प्रदेश का भ्रमण कर रही है। इसी सिलसिले में 23 मई को एमएलसी सुनील कुमार चित्तौड़ के नेतृत्व में विधान परिषद की समिति आगरा आएगी। समिति फतेहपुर सीकरी में अधिकारियों से बिजली व्यवस्था के संबंध में सवाल जवाब करेगी।

दक्षिणांचल ने काटा लोगों ने जोड़ा का कनेक्शन
भीषण गर्मी में लोग बिजली कटौती से परेशान हैं। दक्षिणांचल विद्युत वितरण निगम के कर्मचारियों ने बैनारा फैक्ट्री के पीछे गुलाब नगर में एक गरीब परिवार का कनेक्शन काट दिया। क्षेत्रीय लोगों ने बताया परिवार हर माह बिजली का बिल भरता है, लेकिन गुरुवार को पहुंची टीम ने विद्युत चोरी का आरोप लगाकर कनेक्शन काट दिया। परिवार में एक बच्चा बीमार है। शाम को जब लोगों को पता लगा तो उन्होंने दक्षिणांचल के विरोध में हंगामा किया। क्षेत्रीय नेता कैलाश माहौर ने कनेक्शन जोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed