{"_id":"5d9433fe8ebc3e93ae3f39aa","slug":"high-speed-truck-crush-bike-one-dead-accident-news-agra","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"हादसाः बाइक सवारों को ट्रक ने रौंदा, एक युवक की मौत, परिवार में मचा कोहराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हादसाः बाइक सवारों को ट्रक ने रौंदा, एक युवक की मौत, परिवार में मचा कोहराम
Wed, 02 Oct 2019 11:16 AM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: Abhishek Saxena
Updated Wed, 02 Oct 2019 11:16 AM IST
विज्ञापन
आगरा-फिरोजाबाद हाईवे
- फोटो : अमर उजाला
फिरोजाबाद रोड पर गीतांजलि अस्पताल के सामने मंगलवार की शाम बाइक सवार दो व्यक्तियों को ट्रक ने चपेट में ले लिया। हादसे में एक की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। चालक ट्रक को छोड़कर भाग निकला।
नगला पदी, विद्या नगर निवासी सुरेश (50) अपने साथी गोपाल के साथ बाइक से फिरोजाबाद रोड की ओर से आगरा लौट रहे थे। दोनों फल की ठेल लगाते थे। गीतांजलि अस्पताल के सामने ओवरटेक करने के प्रयास में ट्रक ने बाइक सवारों को चपेट में ले लिया।
सुरेश बाइक से गिरकर पहियों के नीचे आ गया। उसकी मौके पर ही मौत हो गई, जबकि साथी घायल हो गया। हादसे के बाद चालक ट्रक छोड़कर भाग निकला।
हादसे के बाद जाम के हालात पैदा हो गए।

सूचना पर पहुंची थाना एत्माद्दौला पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। घायल को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने बताया कि परिवारीजनों को सूचना दी गई है।