{"_id":"69ac8d2497b35cc3150bd1c8","slug":"high-speed-car-hits-bikes-one-injured-agra-news-c-364-1-ag11019-126098-2026-03-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: तेज रफ्तार कार ने बाइकों में मारी टक्कर, एक घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: तेज रफ्तार कार ने बाइकों में मारी टक्कर, एक घायल
Sun, 08 Mar 2026 02:10 AM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Sun, 08 Mar 2026 02:10 AM IST
विज्ञापन
आगरा। थाना ताजगंज क्षेत्र के सौ फुटा रोड पर बसई सब्जी मंडी के समीप तेज रफ्तार कार ने बाइकों में टक्कर मार दी। हादसे में एक डिलीवरी बॉय घायल हुआ है। चालक कार छोड़कर भाग गया। पुलिस ने कार को कब्जे में ले लिया है।
एसीपी ताज सुरक्षा पीयूष कांत राय ने बताया कि शनिवार शाम 6 बजे के करीब हरियाणा नंबर की एक सफेद स्कॉर्पियो कार को चालक तेज गति से दौड़ा रहा था। बसई सब्जी मंडी के पास सौ फुटा रोड पर कार अनियंत्रित हो गई और कुछ खड़ी बाइकों में टक्कर मार दी। एक डिलीवरी बॉय घायल हुआ है। हालांकि उसने कोई शिकायत नहीं की है। कार आगे जाकर एक खाली प्लाॅट की दीवार से टकराकर रुक गई। मामले में विधिक कार्रवाई की जा रही है।