फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   High speed car collided with handrail, woman dies

हथठेल से टकराई तेज रफ्तार कार, एक महिला की मौत

Sat, 10 Jul 2021 10:55 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 10 Jul 2021 10:55 PM IST
विज्ञापन
High speed car collided with handrail, woman dies
सोरों। कासगंज-कछला मार्ग पर मानपुर नगरिया के बाजार में शनिवार को एक हथठेल में तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी। जिससे हथठेल के समीप खड़ी महिला की मौत हो गई। पांच अन्य लोग घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। महिला की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन

हादसे में मौत का शिकार रामश्री (22) पत्नी विक्रम निवासी नगरिया हुई। बरेली की ओर जा रही कार के आगे चल रहे बाइक सवार ने अचानक ब्रेक लगा दिए। उसे बचाने के प्रयास में तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े हथठेल से टकरा गई। जिससे वहां मौजूद हृदेश निवासी अरौरा थाना सिकंदरपुर वैश्य, नीशू निवासी हुसैनपुर, फूलश्री पत्नी नेत्रपाल, स्वेता पुत्री कमलेश, रामश्री (22) पत्नी विक्रम व उसका पुत्र आयुष (4) घायल हो गए। हादसे पर बड़ी संख्या में लोग एकत्रित हो गए। जानकारी पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां रामश्री की स्थिति गंभीर देखते हुए उसे रेफर कर दिया गया। परिजन उसे बरेली ले गए। जहां उसकी मौत हो गई। कोतवाली प्रभारी अनिल कुमार ने बताया कि महिला के शव का पोस्टमार्टम कराया है। कार को पुलिस ने कब्जे में लिया है। महिला के पति ने मामले की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed