फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   High school student on her way to coaching classes crushed by truck, died

Agra News: कोचिंग जा रही हाईस्कूल की छात्रा को ट्रक ने रौंदा...माैके पर ही माैत, परिवार में मचा कोहराम

Tue, 25 Nov 2025 06:16 PM IST
अरुन पाराशर संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Published by: अरुन पाराशर Updated Tue, 25 Nov 2025 06:16 PM IST
सार

कोचिंग जा रही साइकिल सवार छात्रा को ट्रक ने राैंद दिया। इससे छात्रा की माैत हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। घटना से परिवार में कोहराम मच गया। 

विज्ञापन
High school student on her way to coaching classes crushed by truck, died
छात्रा का फाइल फोटो। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

आगरा के थाना एकता क्षेत्र में फतेहाबाद रोड पर कोचिंग जा रही छात्रा को पीछे से आ रहे ट्रक ने टक्कर मार दी। उसे देख राहगीर एकत्रित हो गए। सूचना पर पुलिस पहुंच गई। उन्होंने परिजन को सूचना दी। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। टक्कर मारने वाला चालक ट्रक को छोड़कर भाग गया।
विज्ञापन


महुआ खेड़ा निवासी मृतक ज्योति (18) दसवीं की छात्रा थी। उनके पिता बांकेबिहारी एक होटल में नौकरी करते हैं। उनके तीन बेटी और दो बेटों में ज्योति सबसे बड़ी थी। पिता ने बताया कि वह मंगलवार दोपहर करीब 12:30 बजे घर से साइकिल पर ताजगंज कोचिंग के लिए जा रहीं थीं। 
विज्ञापन


बिजीक्राफ्ट के पास पीछे से एक तेज रफ्तार ट्रक आया। उसने बेटी को टक्कर मार दी। हादसे को देख आसपास के लोग और राहगीर एकत्रित हो गए। उन्होंने पुलिस को सूचना दी। छात्रा को अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने छात्रा को मृत घोषित कर दिया। एकता थाना प्रभारी ने बताया कि टक्कर मारने वाले ट्रक को पकड़ लिया है। छात्रा के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed