फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   High school marksheet revealed the secret of wife's age in agra up news

Agra: शादी के चार माह बाद हाईस्कूल की मार्कशीट से खुला पत्नी का राज, एचआर मैनेजर पति बोला- अब साथ नहीं रहना

Mon, 20 Mar 2023 02:19 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Mon, 20 Mar 2023 02:19 PM IST
सार

शादी के बाद सबकुछ ठीकठाक चल रहा था, लेकिन अचानक पति की नजर पत्नी की हाईस्कूल की मार्कशीट पर पड़ गई।  इस मार्कशीट में उम्र के अंतर को देख वो भड़क गया, जिसके बाद मामला पुलिस के पास पहुंच गया।

विज्ञापन
High school marksheet revealed the secret of wife's age in agra up news
शादी - फोटो : iStock

विस्तार

आगरा में हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जहां शादी के चार महीने बाद पत्नी की मार्कशीट ने दंपती के बीच बवाल करा दिया। हुआ ये कि  आधार कार्ड में जन्मतिथि देखकर चार महीने पहले युवक और युवती की शादी हुई। युवती ससुराल आई तो सब ठीक चल रहा था। एक दिन पति की नजर पत्नी की हाईस्कूल की मार्कशीट पर पड़ गई। जन्मतिथि में चार साल का अंतर था। पति-पत्नी दोनों की उम्र बराबर की निकली। बस इसी बात पर बखेड़ा हो गया और मामला अलग रहने पर जा पहुंचा। पत्नी मायके में रहने लगी। रविवार को मामला परिवार परामर्श केंद्र पहुंचा। काउंसलर के सामने पति ने कहा कि उसने अपने से कम उम्र देखकर ही शादी की थी। उसके साथ धोखा हुआ है। मामले में अगली तारीख दी गई है।
विज्ञापन

यहां का है मामला

मामला हरीपर्वत थानाक्षेत्र का है। यहां के एक मोहल्ले की युवती की शादी 6 महीने पहले दिल्ली के युवक के साथ हुई थी। युवती ने एम.कॉम तक पढ़ाई की है। युवक नोएडा की एक कंपनी में एचआर मैनेजर है। शादी से पहले कुछ जरूरी काम से युवक ने युवती का आधार कार्ड मांगा था। युवती ने ऑनलाइन एप के माध्यम से भेज दिया। इसके बाद दोनों की शादी हो गई। शादी के बाद सब कुछ ठीक चल रहा था। दो महीने बाद पति ने पत्नी की हाईस्कूल की अंकतालिका देखी। इसमें आधार कार्ड से अलग जन्मतिथि थी। उसने पत्नी से पूछा कि आधार और अंकतालिका में जन्मतिथि अलग-अलग कैसे है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - शिक्षिका ने मौत को खुद लगाया गले: बनाया लाइव वीडियो ताकि दुनिया को पता चले सके आखिर क्यों ली खुद की जान
विज्ञापन
विज्ञापन

इस बात पर नाराज हुआ पति

पत्नी ने कहा कि गलती से हो गई है। पति इस बात से नाराज हो गया। बोला झूठ बोलकर शादी की है। मेरे साथ धोखा हुआ है। बात बढ़ने पर पत्नी मायके में आकर रहने लगी। चार महीने से मायके में रह रही है। पत्नी ने परिवार परामर्श केंद्र में न्याय की गुहार लगाई। दोनों को काउंसलर ने काफी समझाया लेकिन बात नहीं बन पाई।

दी गई अगली तारीख

इधर, परिवार परामर्श केंद्र में रविवार को 60 फाइलें लगी थीं। 20 जोड़े आए थे। चार मामलों में समझौता हो गया। वहीं तीन में मुकदमा दर्ज कराया गया है। अन्य को अगली तारीख दे दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed