फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   High risk pregnancy found in 20 women

एचआरपी दिवस: 126 गर्भवतियों की हुई जांच, 20 में पाई गई उच्च जोखिम की गर्भावस्था

Tue, 11 Feb 2025 02:19 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज Updated Tue, 11 Feb 2025 02:19 PM IST
सार

जिला अस्पताल में हाई रिस्क प्रेग्नेंसी डे (एचआरपी) मनाया गया। जिसमें 126 गर्भवती महिलाओं के स्वास्थ्य की जांच की गई। वहीं आवश्यकतानुसार महिलाओं को दवा भी दी गई। 
 

विज्ञापन
High risk pregnancy found in 20 women
गर्भवती

विस्तार

कासगंज में साेमवार को एचआरपी डे मनाया गया। इसके तहत 126 महिलाओं की जांच की गई। जांच में 20 गर्भवती महिलाओं में उच्च जोखिम की गर्भावस्था पाई गई। ऐसी महिलाओं को चिकित्सकों ने आवश्यक सलाह दी।
विज्ञापन


जिला अस्पताल में 95 गर्भवती महिलाएं जांच को पहुंची। इनमें से 45 महिलाओं के अल्ट्रासाउंड कराए गए। सात महिलाओं में रक्त अल्पता, तथा छह महिलाओं में हाई बीपी की शिकायत मिली। नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पवसरा में डॉ. टी फातिमा ने 18 गर्भवती महिलाओं की जांच की। जिसमें चार महिलाओं में उच्च जोखिम की गर्भावस्था पाई गई। नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बिड़ला में 13 गर्भवती महिलाएं जांच को पहुंची।
विज्ञापन


 इनमें तीन महिलाओं में उच्च जोखिम की गर्भावस्था पाई गई। कार्यक्रम के दौरान गर्भवती महिलाओं को विटामिन की गोलियों का वितरण किया गया। महिलाओं की हीमोग्लोबिन, शुगर, ब्लड ग्रुप आदि की जांच की गई। जांच के बाद जिन महिलाओं में रक्त का स्तर सात से कम मिलने तथा ब्लड प्रेशर अधिक निकलने पर उनको उच्च जोखिम की गर्भावस्था की श्रेणी में रखा गया। ऐसी महिलाओं को चिकित्सकों ने खान पान का ध्यान रखने की सलाह दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed