{"_id":"5c2b5318bdec222e89469cae","slug":"high-profile-family-daughters-kidnapped-by-brother-and-sister-in-agra","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"भाई-बहन ने किया हाईप्रोफाइल परिवार की बेटियों को अगवा, मांग रहे एक करोड़ की चौथ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाई-बहन ने किया हाईप्रोफाइल परिवार की बेटियों को अगवा, मांग रहे एक करोड़ की चौथ
Tue, 01 Jan 2019 05:16 PM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Tue, 01 Jan 2019 05:16 PM IST
विज्ञापन
अपहरण
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आगरा के थाना हरीपर्वत में बड़े परिवार की महिला ने अपनी बेटी की सहेली और उसके भाई पर एक करोड़ रुपये की चौथ मांगने का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया है। इसमें कहा गया है कि बेटी की सहेली ने दो धेवतियों का अपहरण कर लिया है। उन्हें छोड़ने के लिए रुपयों की मांग की जा रही है। पुलिस जांच कर रही है।
महिला का कहना है कि उसकी बेटी की शादी 2008 में क्षेत्र के एक परिवार में हुई थी। बेटी की दो बेटियां हैं। आरोप है कि बेटी शुरू से ही जिद करती थी। वो अपनी सहेली के घर जाने लगी। इस दौरान सहेली के भाई से जान पहचान हो गई। वो जर्मनी में जूते का व्यापार करता है।
बेटी भी उसके साथ व्यापार करने की जिद करने लगी। आठ दिन पहले बेटी घर से 500 ग्राम सोने के जेवरात और 25 हजार रुपये ले गई। खरीदारी के बहाने अपनी दोस्त और उसके भाई को सदर में बुलाया। यहां से उनके साथ दो बेटियों को साथ लेकर चली गई।
विज्ञापन
आरोप है कि चार दिन पहले सहेली और उसका भाई मिला। युवती की मां ने धेवती को घर भेजने को कहा। आरोप है कि बेटी की सहेली और भाई ने एक करोड़ रुपयों की मांग की। इंस्पेक्टर थाना हरीपर्वत ने बताया कि मामले की जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।