फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   high level meeting of rss in vrindavan from august 31

मोदी-शाह की बैठक के बाद वृंदावन में संघ की हाईलेवल मीटिंग 31 से

Tue, 22 Aug 2017 09:31 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला वृंदावन (मथुरा)
ब्यूरो/अमर उजाला वृंदावन (मथुरा) Updated Tue, 22 Aug 2017 09:31 AM IST
विज्ञापन
high level meeting of rss in vrindavan from august 31
केशवधाम परिसर में बैठक की तैयारियां - फोटो : अमर उजाला
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा अध्यक्ष अमित शाह की भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ बैठक के बाद धर्मनगरी वृंदावन में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) की हाइलेवल मीटिंग होने जा रही है। संघ ने इसे समन्वय समिति की बैठक बताया है। 
विज्ञापन


31 अगस्त से 3 सितंबर तक चलने वाली इस बैठक में आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत और संघ व इसससे जुड़े सभी अनुषंगिक संगठनों के बड़े पदाधिकारी मौजूद रहेंगे। भाजपा अध्यक्ष अमित शाह और विहिप अध्यक्ष प्रवीन तोगड़िया की इस बैठक में मौजूदगी 2019 चुनाव की पटकथा लिखे जाने का संकेत दे रही है। 
विज्ञापन


वृंदावन के केशवधाम परिसर में बैठक की तैयारियां शुरू हो गई हैं। केशवधाम के निदेशक ललित ने बताया कि समन्वय समिति की मुख्य बैठक 1 से 3 सितंबर तक होगी। इसमें सरसंघचालक मोहन भागवत और संघ के अनुषंगिक संगठनों के साथ भाजपा से जुड़े 188 पदाधिकारी शामिल होंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बैठक में संगठनों के कार्यों की समीक्षा के साथ संगठन के आगामी कार्यक्रमों की रूप रेखा तय की जाएगी। 31 अगस्त से शुरू होने वाली चार दिवसीय इस बैठक में संघ के प्रमुख मोहन भागवत एक दिन पहले वृंदावन पहुंच जाएंगे। यहां वे नव निर्मित बालिका इंटर कॉलेज का लोकार्पण करेंगे। 

शाह-तोगड़िया सहित ये नाम भी शामिल

high level meeting of rss in vrindavan from august 31
अमित शाह
31 अगस्त से 3 सितंबर तक चलने वाली बैठक में संघ के सहकार्यवाह भैयाजी जोशी के साथ संघ के चारों सह सरकार्यवाह पहुंचेंगे। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह, महामंत्री संगठन रामलाल, सहसंगठन मंत्री शिवकुमार, विश्व हिंदू परिषद के अंतर्राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रवीण भाई तोगड़िया, अंतर्राष्ट्रीय महामंत्री दिनेशजी सहित संघ के अन्य अनुषंगिक संगठनों के अध्यक्ष, संगठन मंत्री और संघ की राष्ट्रीय कार्यकारिणी के 35 सदस्य भी इस बैठक में मौजूद रहेंगे। 

बैठक के मद्देनजर केशवधाम में पांडाल के निर्माण के साथ अन्य तैयारियां भी शुरू कर दी गईं हैं। बताया गया है कि केशवधाम में संघ की समन्वय समिति की बैठक में शामिल होने के लिए 31 अगस्त की शाम तक भाजपा अध्यक्ष अमित शाह भी वृंदावन पहुंच जाएंगे। 1 से 3 सितंबर को समन्वय समिति की अहम बैठक में अमित शाह शामिल रहेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed