फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   High Alert In Mathura Friday Namaz Pray In Peace

मथुरा: श्रीकृष्ण जन्मस्थान-ईदगाह की सुरक्षा त्रिस्तरीय, शांतिपूर्ण हुई जुमे की नमाज, बिना आधार कार्ड नहीं मिला प्रवेश

Fri, 03 Dec 2021 07:32 PM IST
Abhishek Saxena संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: Abhishek Saxena Updated Fri, 03 Dec 2021 07:32 PM IST
सार

कुछ हिंदूवादी संगठनों के ईदगाह में 6 दिसंबर को भगवान लड्डू गोपाल का जलाभिषेक, कार सेवा व पदयात्रा किए जाने के एलान के बाद मथुरा में कड़ी सुरक्षा में जुमे की नमाज अदा की गई। पुलिस ने ईदगाह में नमाजियों को आधार कार्ड देखकर ही एंट्री दी।

विज्ञापन
High Alert In Mathura Friday Namaz Pray In Peace
मथुरा: नमाज के लिए जाते लोगों की जांच करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मथुरा में कड़ी सुरक्षा के मध्य जुमे की नमाज शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुई। ईदगाह में नमाजियों को आधार कार्ड के बिना प्रवेश नहीं दिया गया। शांतिपूर्ण नमाज होने के बाद पुलिस-प्रशासन ने राहत की सांस ली। डीएम और एसएसपी पूरी स्थिति पर नजर रखे रहे। 

विज्ञापन


सुरक्षा के चाक चौबंद प्रबंध
पिछले दिनों कुछ हिंदूवादी संगठनों के ईदगाह में 6 दिसंबर को भगवान लड्डू गोपाल का जलाभिषेक, कार सेवा व पदयात्रा किए जाने के एलान के बाद पिछले शुक्रवार को भी बड़ी संख्या में मुस्लिमों ने नमाज अदा की थी, जिसे देखते हुए शुक्रवार को सुरक्षा के चाक चौबंद प्रबंध किए गए थे। नमाज से लगभग एक घंटे पूर्व ही ईदगाह के बाहर बैरिकेडिंग लगाकर नमाजियों के आधार कार्ड चेक करने के बाद उन्हें प्रवेश दिया गया।
विज्ञापन


पुलिस, पीएसी व सीआरपीएफ के जवान चप्पे-चप्पे पर मुस्तैद नजर आए। इसके चलते मुख्य सड़क पर लगभग 2 घंटे तक जाम की स्थिति बनी रही। जैसे-जैसे नमाज का वक्त निकट आया, नमाजियों की लंबी कतार प्रवेश के लिए मुख्य सड़क पर नजर आई। डीएम नवनीत सिंह चहल और एसएसपी डॉक्टर गौरव ग्रोवर हर स्थिति पर नजर रखे हुए थे तो एसपी सिटी मार्तंड प्रकाश सिंह ने डीगगेट चौकी पर डेरा डाल रखा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीओ सिटी अभिषेक तिवारी, कोतवाल सूरज प्रकाश शर्मा, थाना गोविंदनगर प्रभारी विजय कुमार सिंह, एसएचओ हाईवे अनुज कुमार समेत पीएसी और पुलिस के जवान ईदगाह के मुख्यद्वार पर पूरी निगाह रखे हुए थे। एसएसपी ने बताया कि शांतिपूर्ण तरीके से नमाज अदा हुई है।

श्रीकृष्ण जन्मस्थान-ईदगाह की सुरक्षा त्रिस्तरीय

अति संवेदनशील श्रीकृष्ण जन्मस्थान और ईदगाह की सुरक्षा त्रिस्तरीय है। मंदिर और ईदगाह का अंदरूनी भाग रेड जोन में था। येलो जोन में मंदिर और ईदगाह के बाहर का चारों तरफ का इलाका था। इसके अलावा ग्रीन जोन में शहर और हाईवे की सुरक्षा तैनात की गई है। रेड जोन की सुरक्षा सीआरपीएफ के हवाले हैं, वहीं येलो जोन में पुलिस और पीएसी मुस्तैद रहती है। ग्रीन जोन में पुलिस सतर्क और सजग नजर आती है। 

2100 पैरा मिलिट्री फोर्स के जवान होंगे मुस्तैद: मार्तंड 
छह दिसंबर को लेकर पुलिस-प्रशासन ने सतर्कता और सजगता बरतना शुरू कर दी है। 2100 पुलिस और पैरा मिलिट्री के जवान धार्मिक स्थलों के आसपास मुस्तैद किए जाएंगे। यह फोर्स शनिवार की सुबह से तैनात कर दी जाएगी। एसपी सिटी मार्तंड प्रकाश सिंह ने बताया कि दो सुपर जोन, चार जोन और आठ सेक्टरों में सुरक्षा बांटी गई है। माहौल बिगाड़ने वालों से सख्ती से निपटा जाएगा। 

ड्रोन से रखी गई पूरी नजर
ड्रोन से भी पूरे इलाके पर नजर रखी जा रही थी। हर हाल में शरारती तत्वों से निपटने के लिए पुलिस पूरी तरह सख्ती बरतने की मूड में दिख रही थी।

मुस्लिम समाज ने भी ईदगाह पर भीड़ जमा न होने की अपील की थी, उसका परिणाम यह रहा कि पिछले शुक्रवार की अपेक्षा इस बार एक चौथाई ही लोग पहुंचे। हर हालत में शांति बनाए रखी जाएगी। - डॉ. गौरव ग्रोवर, एसएसपी मथुरा

Yamuna Expressway Accident: यमुना एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा: तीन सिपाही समेत पांच की मौत, तीन घायल, दो हिस्से में बंटी बोलेरो

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed