फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Hero Bhaiya's song hanging, swinging became manly choice of youth

हीरो भैया का गाना फांसी का झूला, झूल गया मर्दाना बना युवाओं की पसंद

Thu, 22 Apr 2021 08:37 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 22 Apr 2021 08:37 PM IST
विज्ञापन
Hero Bhaiya's song hanging, swinging became manly choice of youth
22एमएनपी-23-सतेंद्र यादव उर्फ हीरो भैया - फोटो : MAINPURI
मैनपुरी। दन्नाहार क्षेत्र के गांव नगला बरी निवासी सतेंद्र यादव उर्फ हीरो भैया इन दिनों सोशल मीडिया पर खूब छाए हुए हैं। हाल ही में प्रदर्शित हुई उनकी फिल्म राइफल गंज का गाना फांसी का झूला, झूल गया मर्दाना भगत सिंह युवाओं को खूब पसंद आ रहा है।
विज्ञापन

हीरो भैया ने पत्रकारों को बताया कि फांसी का झूला झूल गया मर्दाना भगत सिंह यह गाना लोगों को खूब प्रभावित कर रहा है। फिल्म में वह सुखदेव के किरदार में नजर आ रहे हैं। मूछें, लुंगी, बनियान व गमछे में नजर आ रहे फिल्म अभिनेता हीरो भैया को खूब पसंद किया जा रहा है। सोशल मीडिया पर युवा इसे खूब शेयर कर रहे हैं। इससे पहले हीरो भैया को हाल ही में हिंदी फिल्म ऑफिसर अर्जुन सिंह आईपीएस के एक सुपरहिट गाने धत्त तेरे की ऐसी की तैसी में अभिनय करते हुए देखा गया था।
विज्ञापन

फिल्म कलाकार सतेंद्र यादव उर्फ हीरो भैया अभिनय के साथ-साथ जन समस्या मेला समिति संस्था भी चलाते हैं। इसके द्वारा देश के कई राज्यों में जनसुनवाई चौपाल लगाकर जनता की शिकायतों को सरकार तक पहुंचाने का काम करते हैं। हीरो भैया ने छोटे पर्दे पर धारावाहिक चाचा चौधरी व शरारत में भी अपने अभिनय का जलवा बिखेरा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उनकी जल्द ही अन्य कई फिल्में प्रदर्शित होने जा रही है। इसमे अरशद सिद्धिकी के निर्देशन में बनी शुभ निकाह, अंक गणित आदि शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed