फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Here is Bajrang Bali, then there is Hazrat Ali - Zahida

इधर हैं बजरंग बली, तो उधर हैं हजरत अली - जाहिदा

Mon, 27 Sep 2021 10:03 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 27 Sep 2021 10:03 PM IST
विज्ञापन
Here is Bajrang Bali, then there is Hazrat Ali - Zahida
कासगंज के पटियाली में श्रीराम व माता सीता के स्वरूपों की आरती उतारकर श्रीराम लीला का शुभारंभ करत? - फोटो : KASGANJ
कासगंज। पटियाली में तहसील रोड स्थिति रामलीला मंच पर चल रही श्रीराम लीला का मुख्य अतिथि सहावर की नगर पंचायत अध्यक्ष जाहिदा सुल्ताना व अन्य अतिथियों ने प्रभु श्रीराम व मां सीता की आरती उतार कर शुभारंभ किया। कलाकारों ने केवट संवाद प्रसंग की लीला का मंचन किया।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि नगर पंचायत अध्यक्ष सहावर ने कहा कि ईश्वर अल्लाह एक है और हम सब उसकी आराधना करते हैं। बस उन्हें मानने एवं उनकी पूजा या इबादत करने का तरीका अलग-अलग है। उन्होंने का कि इधर हैं बजरंग बली तो उधर हैं हजरत अली हैं। सभी हमें सौहार्द और भाईचारे से रहने की शिक्षा देते हैं। कलाकारों ने केवट संवाद का मंचन किया। केवट के द्वारा श्रीराम को सरयू को पार कराने के लिए शर्त रखी कि वह चरण को धोकर ही उनकी नाव में सवार हो सकते हैं।
विज्ञापन

श्रीराम लीला का मंचन के दौरान भक्तों ने प्रभु श्रीराम के जयकारे लगाए। जिससे माहौल धर्ममय बना रहा। कमेटी के पदाधिकारियों ने मुख्य अतिथि का स्वागत किया। इस दौरान श्रीआदर्श रामलीला कमेटी अध्यक्ष अनुराग पांडे चंदन, उपाध्यक्ष मनीष कुमार, सचिव नवनीत पांडे, कोषाध्यक्ष अजय राठौर, ललित मिश्रा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed