{"_id":"60ad35e28ebc3e751975c336","slug":"herbs-plant-herbs-plantation-herbs-plantation-kasganj-plantation-kasganj-plantation-news-kasganj-news-agr493231193","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले की माटी में लहलहायेगी औषधीय पौधों की बगिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले की माटी में लहलहायेगी औषधीय पौधों की बगिया
विज्ञापन
कासगंज। संक्रमण के इस दौर में जहां एक और हर विभाग कुछ बेहतर करने की कोशिश में जुटा है, वहीं वन विभाग ने इस बार सेटेलाइट पर जिले का ग्रीन कवर बढ़ाने की पहल की है। इसके लिए विभाग ने औषधीय पौधों को रोपने का लक्ष्य पहले से दोगुना कर दिया है। वनकर्मी पीपल, बरगद, आम, इमली और नीम के पौधे अधिक से अधिक रोपेंगे। जिले में अलग-अलग जगह पौधरोपण होगा।
वन विभाग का इस मानसून में अधिक ऑक्सीजन देने वाले वृक्षों के पौधे जैसे पीपल, बरगद, आम, नीम और इमली आदि लगाने पर विशेष बल रहेगा। यह वृक्ष लोगों को प्राकृतिक ऑक्सीजन देंगे। इसको लेकर अब वन विभाग लक्ष्य तय कर चुका है। पूर्व में जो लक्ष्य तय किया गया था उससे दोगुना अधिक औषधीय गुणों से संपन्न पौधे जिले भर में लगाए जाएंगे। वन विभाग जिलेभर में पौधरोपण के लिए सर्वेक्षण करने में जुटा है।
‘सांसे हो गई कम, वृक्ष लगाएं हम’
अब सांसे हो गई कम, आओ वृक्ष लगाए हम थीम पर वन विभाग कार्य करेगा। लोगों को भी जागरूक किया जा रहा है कि वे अधिक से अधिक पौधे लगाएं।
आंकड़े की नजर से
-25 हजार पौधे पीपल, बरगद, इमली आम के रोपे जाएंगे।
45 हजार पौधे नीम के रोपे जाएंगे।
70 हजार पौधे औषधि गुणों से युक्त रोपने का बनाया लक्ष्य
35 हजार पौधे पूर्व के लक्ष्य में औषधि युक्त पौधे रोपने की थी तैयारी
संक्रमण काल में यह देखने को मिला है कि औषधि युक्त पौधों की संख्या बढ़ाई जाए तो ऑक्सीजन का स्तर तो बढ़ ही जाएगा, बल्कि पर्यावरण संरक्षित होगा और ग्रीन कवर को भी बढ़ावा मिलेगा। इसलिए लक्ष्य बढ़ाया गया है। -दिवाकर वशिष्ठ, डीएफओ।