फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   hendpump damege in mainpuri

1800 हैंडपंपों पर कब्जा, सबमर्सिबल डालकर कर रहे निजी उपयोग

Fri, 07 Feb 2020 11:03 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 07 Feb 2020 11:03 PM IST
विज्ञापन
hendpump damege in mainpuri
07एमएनपी-08-शहर के मोहल्ला देवपुरा में हैंडपंप में पड़ी सबमर्सिबल - फोटो : MAINPURI
मैनपुरी। गर्मी के मौसम की शुरुआत होने को है, लेकिन अभी तक नगर पालिका ने लोगों को पर्याप्त पेयजल मुहैया कराने की योजना नहीं बनाई है। नगर पालिका क्षेत्र में लगे करीब तीन हजार सरकारी हैंडपंपों में से 1800 पर कब्जा हो रहा है। इसके चलते सरकारी हैंडपंपों को मुक्त कराने के लिए भी अफसर हिम्मत नहीं जुटा पा रहे हैं।
विज्ञापन

शहरी क्षेत्र में नगर पालिका टंकी और हैंडपंप के माध्यम से लोगों को पेयजल मुहैया कराती है। शहर में करीब तीन हजार सरकारी हैंडपंप आम लोगों को पेयजल मुहैया कराने के लिए लगे हैं, लेकिन फायदा अराजक लोगों को मिल रहा है। शहर में करीब 1800 सरकारी हैंडपंपों पर कब्जा है। कुछ लोग सबमर्सिबल डालकर हैंडपंप का निजी उपयोग कर रहे हैं। आसपास के लोगों को इन हैंडपंप ने पानी नसीब नहीं होता है। मौसम गर्म होने लगा है, इससे पानी की मांग बढ़ गई है। अगर नगर पालिका ने समय रहते सरकारी हैंडपंपों को कब्जा मुक्त नहीं कराया तो बीते वर्षों की तरह शहर में पानी की किल्लत लोगों के सामने पैदा होगी।
विज्ञापन

प्रशासन का नहीं मिला था साथ
बीते वर्ष नगर पालिका ने ऐसे हैंडपंपों को चिह्नित किया था, जिसमें कुछ लोगों सबमर्सिबल डाल रखे हैं। जिला प्रशासन और पुलिस का सहयोग न मिलने के कारण नगर पालिका के अफसर कार्रवाई नहीं कर सके थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

हाईलाइट्स
02 लाख के करीब है नगर पालिका क्षेत्र की आबादी
29 हजार के करीब नगर पालिका क्षेत्र में बने हैं मकान
32 वार्डों में विभाजित है नगर पालिका क्षेत्र
03 हजार के करीब शहरी क्षेत्र में हैं सरकारी हैंडपंप
चार साल पहले हटा था कब्जा
करीब चार साल पहले जिला प्रशासन की सख्ती के बाद नगर पालिका ने कार्रवाई की थी। इसके तहत सरकारी हैंडपंपों को कब्जा मुक्त कराते हुए सबमर्सिबल जब्त करने के साथ ही कब्जेदारों पर जुर्माना लगाया था। कार्रवाई के डर से रातोंरात हैंडपंप से मोटर निकाल ली थी।

सरकारी हैंडपंपों में सबमर्सिबल डाले जाने के कारण आम पब्लिक को पानी नहीं मिल पाता है। इससे उन्हें परेशानी होती है।
-बलवंत सिंह, आवास विकास
नगर पालिका को सरकारी हैंडपंपों से कब्जा हटवाना चाहिए। तभी इन हैंडपंपों का लाभ आमजन को मिलेगा।
-आशू कुमार, कचहरी रोड
गर्मी में पानी की मांग बढ़ेगी, ऐसे में हैंडपंप से पानी नहीं मिलेगा तो लोगों को परेशानी होगी। पालिका के पास अभी भी कार्रवाई का समय है।
-सुधीर सिंह, देवपुरा
हैंडपंप में सबमर्सिबल डाले जाने से आम लोगों को फायदा नहीं होता है। नगर पालिका को सरकारी हैंडपंप कब्जा मुक्त कराने चाहिए।
-वंश गुप्ता, देवी रोड
शिकायत मिली है कि नगर में कई स्थानों पर कुछ लोगों ने सरकारी हैंडपंपों में सबमर्सिबल लगा रख हैं। अभियान चलाकर सरकारी हैंडपंपों को कब्जा मुक्त कराया जाएगा।
लालचंद भारती, ईओ नगर पालिका।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed