फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Hemp was smuggled in a luxury car, six arrested

लग्जरी गाड़ी से कर रहे थे गांजा की तस्करी, छह दबोचे

Fri, 01 Oct 2021 10:48 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 01 Oct 2021 10:48 PM IST
विज्ञापन
Hemp was smuggled in a luxury car, six arrested
शिकोहाबाद- उड़ीसा से तस्करी कर ला रहे गांजा सहित छह लोगों को गिरफ्तार किया। एसपी ग्रामीण पत्रकार? - फोटो : FIROZABAD
शिकोहाबाद (फिरोजाबाद)। एसओजी, सर्विलांस टीम और थाना पुलिस ने शुक्रवार को संयुक्त कार्रवाई करते हुए अंतरराज्यीय गांजा तस्कर गिरोह के छह सदस्यों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उनके कब्जे से 50 किलो गांजा और एक चार पहिया गाड़ी भी बरामद की। पुलिस ने आरोपियों को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया।
विज्ञापन

एसपी ग्रामीण डॉ. अखिलेश नारायण सिंह ने बताया कि एसओजी, सर्विलांस टीम और थाना पुलिस को बृहस्पतिवार को सूचना मिली कि गांजा तस्करी करने वाले अंतरराज्यीय गैंग के कुछ सदस्य आगरा लखनऊ एक्सप्रेसवे से कार में सवार होकर उड़ीसा राज्य से गांजा की तस्करी कर दिल्ली की ओर जा रहे हैं। सूचना पर नसीरपुर थाना पुलिस, एसओजी और सर्विलांस टीम ने गांजा तस्करों की घेराबंदी की।
विज्ञापन

पुलिस को आता देखकर आरोपियों ने गाड़ी नसीरपुर कट से नीचे उतार दी और फतेहपुर कर्खा रोड पर बंद पड़े भट्ठे में जाकर छिप गए। टीम ने बंद पडे़ भट्ठे की घेराबंदी कर तस्कर गैंग के छह सदस्यों को मय एक चार पहिया गाड़ी के दबोच लिया। तलाशी के दौरान गाड़ी से 50 किलो गांजा बरामद हुआ। पुलिस ने पकड़े गए आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोपियों को गिरफ्तार करने वाली टीम में एसओजी प्रभारी केके तिवारी, एसआई अजय सिंह, एसआई अरुण त्यागी प्रभारी सर्विलांस सेल, प्रभारी निरीक्षक नसीरपुर चंद्र प्रताप सिंह, एसआई हाकिम सिंह, हेड कांस्टेबल राजेंद्र कुमार, रामअवतार सिंह, सिपाही विजय, प्रेम कुमार, योगेश, मानवेंद्र सिंह, दिलीप कुमार, रघुराज सिंह और प्रवीण कुमार शामिल रहे।
---------------
कई बार एक्सप्रेस वे से होकर कर चुके हैं सप्लाई
एसपी ग्रामीण ने बताया कि पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि गैंग में सभी के कार्य अलग-अलग हैं। उन्होंने बताया कि गैंग उड़ीसा से सस्ते दामों पर गांजे की खरीद करते हैं और आगरा मंडल के कई जिलों में इसे ऊंचे दामों पर बेचकर मुनाफा कमाते हैं। उन्होंने बताया कि गांजा आगरा मंडल के जिलों में तीन गुने दामों पर बेचा जाता है। उन्होंने यह भी बताया कि इससे पूर्व भी वे कई बार तस्करी कर गांजा की सप्लाई कर चुके हैं।

---------
पकड़े गए गांजा तस्कर
पुलिस टीम ने संजय कुमार निवासी नगला भंज्जा थाना किशनी जनपद मैनपुरी, वर्तमान पता माधव कुंज कॉलोनी महोली रोड मथुरा, अंकित निवासी जरामई थाना दन्नाहार मैनपुरी, सुशील कुमार निवासी बाहठोन थाना लोधा जनपद अलीगढ़, प्रदीप निवासी साढ़ूपुरा थाना निधौलीकलां जनपद एटा, जितेंद्र और शिवम कुमार निवासी कैथावा थाना बैला जनपद औरैया को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed