{"_id":"598447f24f1c1b224e8b48a3","slug":"hema-malini-will-celebrate-raksha-bandhan-in-mathura","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"इस बार मथुरा में रक्षाबंधन मनाएंगी हेमा मालिनी, ट्वीट कर दी जानकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इस बार मथुरा में रक्षाबंधन मनाएंगी हेमा मालिनी, ट्वीट कर दी जानकारी
टीम डिजिटल/अमर उजाला मथुरा
Updated Fri, 04 Aug 2017 03:39 PM IST
विज्ञापन
हेमा मालिनी
बॉलीवुड अभिनेत्री और मथुरा की सांसद ड्रीम गर्ल हेमा मालिनी इस बार रक्षाबंधन अपने संसदीय क्षेत्र मथुरा में ही मनाएंगी। इसकी जानकारी उन्होंने ट्वीट कर दी है। फिलहाल वे संसद सत्र में भाग लेने के लिए दिल्ली पहुंच गई हैं।
इस बार यह पहला मौका होगा जब सांसद बनने के बाद हेमा मालिनी रक्षाबंधन पर अपने संसदीय क्षेत्र में होंगी। कुछ ही देर पहले किए गए अपने ट्वीट में हेमा ने कहा कि फिलहाल वे संसद सत्र में भाग लेने के लिए दिल्ली में हैं। इसके बाद वे मथुरा पहुंचेंगी।
ट्वीट में ही हेमा ने बताया कि इस बार उनका रक्षाबंधन मथुरा में मौजूद उन सभी भाइयों के साथ होगा जिन्हें वे राखी बांधती हैं। बता दें कि मथुरा की सांसद हेमा मालिनी बीते माह लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन के साथ रूस के दौरे पर गई थीं। इसके बाद वे पहली बार मथुरा आ रही हैं।

Trending Videos
देखें हेमा का ट्वीट
In Delhi for Parliament & then onward to Mathura! This time my Raksha Bandhan will be with all my Rakhi brothers there pic.twitter.com/aMXYmMY9JH
— Hema Malini (@dreamgirlhema) August 4, 2017