{"_id":"5925c0e04f1c1b9154536661","slug":"hema-malini-meets-with-the-family-members-of-saraf-in-mathura","type":"story","status":"publish","title_hn":"मथुरा के हालात पर बोलीं हेमामालिनी-यहां कृष्ण से ज्यादा कंस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मथुरा के हालात पर बोलीं हेमामालिनी-यहां कृष्ण से ज्यादा कंस
ब्यूरो/अमर उजाला मथुरा
Updated Thu, 25 May 2017 09:24 AM IST
विज्ञापन
हेमामालिनी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सांसद हेमामालिनी ने कहा कि मथुरा भगवान कृष्ण और कंस दोनों की नगरी है, लेकिन अब कंस ज्यादा हो गए हैं। मथुरा को कंसों से मुक्त कराया जाएगा। उन्होंने कहा कि पीड़ित सराफ परिवारों को न्याय मिलेगा। घटना पर दुख जताते हुए उन्होंने इसे अपूर्णनीय क्षति बताया। कहा कि वह इस दुख की घड़ी में दोनों परिवारों के साथ हैं।
बुधवार को सांसद हेमामालिनी अमर कालोनी स्थित दो माह पहले हुई दंपति की हत्या और दो लाख रुपये की डकैती से प्रभावित परिवार से मिलने पहुंचीं। यहां उन्होंने पीड़ित परिवार में शामिल तीन बेटी और एक बेटे से हालचाल जाना। स्थानीय लोगों ने दंपति हत्याकांड के खुलासे के साथ पीड़ित परिवार की मदद की मांग सांसद से की। इस पर उन्होंने मुख्यमंत्री से जल्द सहायता दिलाने का आश्वासन दिया। साथ ही इस हत्याकांड के खुलासे के लिए एसएसपी से बातचीत भी की।
इसके बाद सांसद हेमामालिनी ने सिविल लाइन क्षेत्र स्थित दोहरे हत्याकांड से प्रभावित सराफा व्यवसायी विकास के परिवार से मुलाकात की। यहां विकास की मां कुसुम ने सांसद से सवाल कर दिया कि सांत्वना ही देने आई हैं या कुछ और। इस पर सांसद ने पूछा क्या चाहती हैं आप। इस पर मृतक व्यवसायी की मां कुसुम बोलीं छह बदमाशों ने मेरे एक बेटे को बेरहमी से मार दिया, एक अब भी मौत से जूझ रहा है।
विज्ञापन
दोषियों को भी मौत की सजा मिले। इस पर सांसद हेमामालिनी ने कहा कि कानून के दायरे में रहकर बदमाशों को सख्त सजा दिलाई जाएगी। सांसद नहीं महिला के नाते मैं एक मां और पत्नी को रोते हुए देख बेहद दुखी हूं। जल्द ही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात करूंगी, उन्हें बताएंगे कि मथुरा में कानून व्यवस्था पहले खराब नहीं थी, अब ज्यादा बिगड़ गई है।
इसके बाद डैंपियर नगर में मेघ अग्रवाल के परिवार से भी सांसद ने मुलाकात करते हुए सांत्वना दी। मेघ अग्रवाल के परिवार ने घटना के पूरे खुलासे कराने की मांग सांसद से की। इस दौरान सांसद प्रतिनिधि जनार्दन शर्मा, असित शंकर एडवोकेट, मुकुल पाठक, डा. डीपी गोयल, डा. देवेंद्र शर्मा और मनोज पचौरी मौजूद रहे।