{"_id":"957057c73f122a8c4550bd0a23739e89","slug":"heavy-vehicles-entry-ban-in-jawahar-bridge-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जवाहर पुल पर भारी वाहनों की नो एंट्री लागू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जवाहर पुल पर भारी वाहनों की नो एंट्री लागू
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
Updated Wed, 03 Feb 2016 01:56 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यमुना नदी पर 1960 के दशक में बने जवाहर पुल के क्षतिग्रस्त होने पर मंगलवार से मरम्मत का काम शुरू नहीं हो सका। इस पर के पिलर पी-2 और पी-3 के बीच की दो रोलर बियरिंग टूटने से दरार गहरा गई है। मंगलवार को छोटे वाहन पुल से गुजरते रहे, जबकि भारी वाहनों को डायवर्ट कर नए पुल से निकाला गया। नेशनल हाइवे अथारिटी आफ इंडिया के प्रोजेक्ट मैनेजर ने बुधवार से पुल की मरम्मत का काम शुरू करने और एक महीने के अंदर मरम्मत कार्य पूर्ण करने का भरोसा दिलाया है।
रोलर बियरिंग टूटने के बाद भी जवाहर पुल से बुधवार को भी वाहनों का निकलना जारी रहा। भारी वाहनों को तो डायवर्ट कर दिया गया, लेकिन छोटे वाहन पुल से निकलते रहे। तीन दिन पहले ही भारी वाहनों की नो एंट्री करने की बात कही गई थी लेकिन इसे लागू करने में काफी समय लग गया।
इसी तरह पुल की मरम्मत का काम भी एक एक दिन टलता जा रहा है। अब इसे आज बुधवार से शुरू करने की बात कही गई है। उधर, पुल के जर्जर होने की खबर पर लोगों ने जवाहर पुल की जगह नए पुल से निकलना ही बेहतर समझा, लेकिन ट्रैफिक मैनेजमेंट न होने से यहां पूरे दिन जाम लगा रहा। यमुना किनारा रोड पर बेहद सकरी रोड से पुल की कनेक्टिविटी होने से वाहन एक के पीछे एक कतार लगाकर धीमे-धीमे ही चल सके।
विज्ञापन
एक माह में पूरा होगा काम
पुल से छोटे वाहन मरम्मत के दौरान निकल सकते हैं। उन्हें कोई खतरा नहीं है। बुधवार से पुल पर तेजी से काम शुरू कर दिया जाएगा। एक महीने के अंदर पुल की मरम्मत पूरी हो जाएगी।
एस बी सिंह, परियोजना निदेशक
एन एच ए आई
जवाहर पुल बंद करने की मांग
आम आदमी पार्टी युवा मोर्चा ने जवाहर पुल के क्षतिग्रस्त होने पर इसे तुरंत बंद करने की मांग की है। जिलाध्यक्ष वीर बहादुर सिंह धाकरे ने कहा कि एनएचएआई जनता की सुरक्षा से खिलवाड़ कर रहा है। इस पुल की आयु पूरी नहीं हुई। ऐसे में क्षतिग्रस्त होने पर इसके भ्रष्टाचार की जांच होनी चाहिए। मोर्चा के राजेश बघेल, खजान सिंह अमित कुमार, बृजेश उपाध्याय ने पुल की जल्द मरम्मत की मांग की।
पोईया घाट पर नया पुल बनाने की मांग
यमुना ग्रामीण आवासीय विकास समिति की बैठक में अध्यक्ष कपूर चंद्र रावत ने कहा कि जाम की समस्या को देखते हुए खंदारी से नगला बूढ़ी, सिकंदरपुर, बहादुरपुर, दयालबाग होते हुए पोईयाघाट पर नया पुल बनाया जाए जो हाथरस रोड से जुड़े और सौ फुटा के जरिए एनएच-2 से जुड़ता है। पोइया घाट पर पुल बनने से वाटर वर्क्स, रामबाग चौराहा पर दबाव कम हो जाएगा। बैठक में प्रकाश चंद्र अग्रवाल, अनिल चतुर्वेदी, राहुल त्रिपाठी, संजय श्रीवास्तव, प्रमोद कुमार गौतम, विशाल जैन, मुकेश चौधरी मौजूद रहे।