Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Heavy Vehicles Block Ambulances in Agra, Doctors Demand Strict Use of Northern Bypass

एंबुलेंस के सामने ट्रकों की दीवार: जाम में फंसकर मरीजों की जिंदगी पर संकट; चिकित्सकों ने पूछा ये सवाल

Sun, 15 Nov 2026 11:40 AM IST
Dhirendra Singh अवधेश भारद्वाज, संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
अवधेश भारद्वाज, संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Published by: Dhirendra Singh Updated Sun, 15 Nov 2026 11:40 AM IST
सार

आगरा में भारी वाहनों के शहर के बीच से गुजरने के कारण हाईवे और अस्पतालों के आसपास रोजाना जाम लग रहा है। डॉक्टरों का कहना है कि एंबुलेंस और मरीज भी जाम में फंस रहे हैं, जिससे इलाज मिलने में देरी और गंभीर मरीजों की जान पर खतरा पैदा हो रहा है।
 

विज्ञापन
Heavy Vehicles Block Ambulances in Agra, Doctors Demand Strict Use of Northern Bypass
जाम में फंसी एंबुलेंस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तरी बाईपास बनाया है फिर भी भारी वाहन शहर के बीचों-बीच से गुजर रहे। इससे रोजाना जाम लग रहा है। एंबुलेंस भी फंस रही हैं, जिससे गंभीर मरीजों की जान जाने का खतरा है। हाईवे के पास स्थित चिकित्सकीय संस्थानों के चिकित्सक सबसे ज्यादा परेशान हैं। उन्होंने पुलिस-प्रशासन के बड़े अधिकारियों से शहर से भारी वाहनों को रोकते हुए उत्तरी बाईपास से गुजारने की मांग की है।
विज्ञापन


उत्तरी बाईपास से ट्रांसयमुना तक हाईवे के दोनों ओर बड़े अस्पताल, क्लीनिक, रेडियो डायग्नोस्टिक समेत अन्य चिकित्सकीय संस्थान हैं। यहां आसपास के जिलों से भी मरीज-तीमारदार आते हैं। ऐसे में भारी वाहनों के आवागमन और मेट्रो के कार्य के चलते रोजाना जाम लग रहा है। आए दिन हादसे भी हो रहे हैं, जिसमें कई की जान भी जा चुकी है। ऐसे में डॉक्टरों ने उत्तरी बाईपास होने के बावजूद भारी वाहनों के शहर से होकर गुजरने पर सवाल उठाया है।
विज्ञापन



ये बोले चिकित्सक
अध्यक्ष, बोदला-सिकंदरा डॉक्टर्स एसोसिएशन डॉ. योगेश सिंघल का कहना है कि हाईवे का जाम अब रोजाना का हो गया है। एंबुलेंस भी इसमें फंस रही हैं। इससे गंभीर मरीजों की जान का खतरा है। प्रशासन उत्तरी बाईपास से भारी वाहनों को गुजारने की व्यवस्था करे तो काफी हद तक समस्या का समाधान हो जाए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. जयदीप मल्होत्रा का कहना है कि सरकार ने बेहतर यातायात के लिए बाईपास बनाए हैं, इसके बावजूद ये शहर से होकर क्यों गुजर रहे हैं, ये समझ से परे है। इससे जाम लगा रहा है, हादसों का खतरा है। हालत ये है कि अस्पताल आने वाले मरीज घंटों जाम में फंस जाते हैं। 

अध्यक्ष इंडियन सोसाइटी ऑफ क्रिटिकल केयर मेडिसिन डॉ. रनवीर त्यागी ने कहा कि हाईवे के किनारे वाले चिकित्सकीय संस्थान आने वाले मरीजों को अधिक परेशानी हो रही है। जाम में फंसने से चिकित्सकीय सेवा मिलने में देरी हो रही है। ऐसे में भारी वाहनों को उत्तरी बाईपास से गुजारने से हाईवे पर दबाव कम होगा। 

अध्यक्ष उत्तर प्रदेश होम्योपैथिक साइंस कांग्रेस सोसाइटी डॉ. कैलाश चंद सारस्वत ने कहा कि सरकार ने करोड़ों रुपये खर्च कर उत्तरी बाईपास बनाया है। अगर यहां से भारी वाहनों को निकाला जाए तो शहर में यातायात का दबाव कम हो जाएगा। इनके शहर से गुजरने से प्रदूषण बढ़ रहा है, जाम भी लग रहा है। मरीज भी परेशान हैं। 

अध्यक्ष ट्रांस यमुना डॉक्टर्स एसोसिएशन डॉ. पीयूष गुप्ता ने कहा कि हाईवे पर रोजाना जाम की स्थिति है। इसमें मरीज फंस रहे हैं। डॉक्टरों को भी अस्पताल आने-जाने में दिक्कत हो रही है। प्रशासन उत्तरी बाईपास से भारी वाहन निकाले तो इससे शहर के लोगों को सुविधा हो जाएगी, जाम से बचाव हो सकेगा। 


 वरिष्ठ नेत्र सर्जन कमला नगर रजत गोयल ने बताया कि सरकार रात में कारोबार को बढ़ावा दे रही है। रात में हॉस्पिटल, कारखाने समेत अन्य संस्थान संचालित रहते हैं। ऐसे में भारी वाहनों के आने से जाम और हादसे हो रहे हैं। इससे नाइट शिफ्ट के लिए आने वाले लोगों को भी खतरा है। 


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed