{"_id":"69f183b706cb9913ac01bcfa","slug":"heatwave-hits-agra-tourists-fall-sick-as-temperature-crosses-42-c-2026-04-29","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP: ताज पर बिगड़ी दो पर्यटकों की तबीयत, 42.1 डिग्री पहुंचा पारा; अगले तीन दिन भीषण गर्मी से मिलेगी राहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: ताज पर बिगड़ी दो पर्यटकों की तबीयत, 42.1 डिग्री पहुंचा पारा; अगले तीन दिन भीषण गर्मी से मिलेगी राहत
Wed, 29 Apr 2026 09:36 AM IST
Dhirendra Singh
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: Dhirendra Singh
Updated Wed, 29 Apr 2026 09:36 AM IST
सार
आगरा में भीषण गर्मी और लू के चलते तापमान 42 डिग्री के पार पहुंच गया, जिससे जनजीवन प्रभावित हो गया। ताजमहल घूमने आए दो पर्यटकों की तबीयत बिगड़ी, वहीं मौसम विभाग ने आंधी और हल्की बारिश के आसार जताए हैं।
विज्ञापन
ताजमहल पर भीषण गर्मी में पर्यटक
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
ताजनगरी में भीषण गर्मी और तीखी धूप ने जनजीवन बेहाल कर दिया है। मंगलवार को शहर का अधिकतम तापमान 42.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि न्यूनतम तापमान 27.8 डिग्री सेल्सियस रहा। दोपहर के समय चली गर्म हवाओं और तेज धूप के कारण लोग घरों में कैद होने को मजबूर दिखे। गर्मी के कारण ताज का दीदार करने पहुंचे दो पर्यटकों की तबीयत बिगड़ गई। उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई।
विज्ञापन
Trending Videos
दिल्ली ईस्ट से आए पर्यटक मुकेश महतो को स्मारक परिसर में अचानक उल्टी होने लगी। वहीं, लखनऊ से आई महिला पर्यटक श्रेया को उल्टी और दस्त की शिकायत हुई। दोनों की तेज धूप के कारण तबीयत बिगड़ी। सूचना पर एएसआई के कर्मचारी उन्हें पर्यटक सुविधा केंद्र ले गए। वहां स्वास्थ्य टीम ने दोनों का चेकअप किया और उन्हें जरूरी दवाइयां व ओआरएस का घोल दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार अगले तीन दिनों तक मौसम का मिजाज बदलने की संभावना है। विभाग ने अनुमान जताया है कि क्षेत्र में धूल भरी आंधी चलने के साथ हल्की बूंदाबांदी हो सकती है। पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने की संभावना से आसमान में बादलों की आवाजाही बनी रहेगी, जिससे तापमान में गिरावट आने की उम्मीद है। यदि अगले तीन दिनों तक आंधी और बारिश का दौर चलता है, तो लोगों को भीषण लू और तपिश से निजात मिल सकेगी।