{"_id":"69e5c2b44c89d0c66004e4ae","slug":"heatwave-alert-red-face-headache-and-vomiting-may-indicate-heatstroke-health-department-issues-yellow-alert-2026-04-20","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Health: चेहरा हो रहा लाल, सिर दर्द या फिर उल्टी, भीषण गर्मी में इन लक्षणों को हल्के में न लें; हो सकती है मौत!","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Health: चेहरा हो रहा लाल, सिर दर्द या फिर उल्टी, भीषण गर्मी में इन लक्षणों को हल्के में न लें; हो सकती है मौत!
Mon, 20 Apr 2026 11:42 AM IST
Dhirendra Singh
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: Dhirendra Singh
Updated Mon, 20 Apr 2026 11:42 AM IST
सार
भीषण गर्मी के चलते लू लगने के मामले बढ़ रहे हैं, जिसमें चेहरा लाल पड़ना, सिर दर्द और उल्टी जैसे लक्षण दिख रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग ने यलो अलर्ट जारी कर लोगों को दोपहर में बाहर न निकलने और ठंडे पेय व सावधानियों का पालन करने की सलाह दी है।
विज्ञापन
भीषण गर्मी
विस्तार
चेहरा समेत शरीर गर्म और लाल पड़ रहा है। घबराहट, सिर दर्द और उल्टी भी हो रही है तो लू लग गई है। तत्काल ठंडे स्थान पर आराम करें, पानी पीएं और ठंडे पानी से हाथ-पैर, चेहरा समेत शरीर को पोंछें। स्नान भी कर सकते हैं। आराम नहीं मिलने पर तत्काल चिकित्सक को दिखाकर इलाज कराएं। एक सप्ताह में पारा तेजी से बढ़ा है। इससे डिहाइड्रेशन, डायरिया और फूड पॉइजनिंग के मरीजों की संख्या भी बढ़ी है। ऐसे में स्वास्थ्य विभाग ने यलो अलर्ट जारी कर दिया है। इसमें लोगों से धूप और गर्मी से बचने की सलाह दी जा रही है।
विज्ञापन
बेहोशी-शरीर में ऐंठन तो तत्काल अस्पताल पहुंचें
धूप-गर्मी में मांसपेशियों में ऐंठन, बेहोशी हो रही है तो इसमें देरी जानलेवा हो सकती है। ये गंभीर स्थिति है। ऐसे में तत्काल अस्पताल पहुंचें और इलाज कराएं। स्वास्थ्य विभाग के नंबरों 0562-2600412 और 9458569043 पर फोन कर सकते हैं। - डॉ. सुरेंद्र मोहन प्रजापति, नोडल अधिकारी, नेशनल प्रोग्राम फॉर क्लाइमेट चेंज एंड ह्यूमन हेल्थ

इन बातों का रखें ध्यान:
- दोपहर 12 से 4 बजे तक घर से बाहर न निकलें।
- दोपहर में खिड़की-दरवाजे बंद रखें, पर्दा डालें।
- खड़े वाहन में बच्चे और पालतू जानवरों को न छोड़ें।
- गहरे रंग के और कसे हुए कपड़े न पहनें।
- चाय, कॉफी, शराब और धूम्रपान से बचें।
- दही, लस्सी, छाछ, नारियल पानी खूब पीएं।
- रात में तले भोजन और ओवरईटिंग से बचें।