फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Heart attack patients increased due to cold weather, three died

मौसम बदलने के साथ हृदय घात के मरीज बढ़े, तीन की मौत

Mon, 08 Nov 2021 04:54 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 08 Nov 2021 04:54 PM IST
विज्ञापन
Heart attack patients increased due to cold weather, three died
मैनपुरी। मौसम बदलने के साथ ही जिले में हृदय के मरीजों की दिक्कतें बढ़ने लगी हैं। जिला अस्पताल में भर्ती तीन मरीजों की ह्दयाघात से मौत हो गई जबकि पांच को मेडिकल कॉलेज सैफई के लिए रेफर किया गया।
विज्ञापन

पिछले कुछ दिन से मौसम में सर्दी का प्रकोप बढ़ा है। धुंध और सर्दी के चलते हृदय के मरीजों की दिक्कतें बढ़ने लगी हैं। बिछवां क्षेत्र के गांव दुधौना निवासी 65 वर्षीय तुलाराम को सीने में तेज दर्द हुआ तो परिजन रविवार को उन्हें जिला अस्पताल लेकर आए, यहां उपचार के दौरान रात उनकी मौत हो गई। कोतवाली थाना क्षेत्र के विवेक बिहार कॉलोनी निवासी 85 वर्षीय किशोरी देवी को भी रविवार की रात हृदयघात पड़ा। परिजन जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां उनकी मौत हो गई। भोगांव के मोहल्ला पथरिया निवासी 38 वर्षीय काशिम खान को सीने में तेजदर्द होने पर परिजनों ने सोमवार की सुबह जिला अस्पताल में भर्ती कराया। यहां उसकी मौत हो गई। जिला अस्पताल में सोमवार को 15 मरीजों को प्राथमिक उपचार दिया गया। 10 मरीज भर्ती कराए गए।
विज्ञापन

-----
पांच साल से नहीं है डॉक्टर
जिला अस्पताल में पांच साल से हृदय का डॉक्टर नहीं है। ऐसे में चेस्ट फिजीशियन से ही काम चलाया जा रहा है। हृदय के गंभीर मरीजों को देखते ही रेफर कर दिया जाता है। पांच साल में कई बार डॉक्टर की मांग की गई लेकिन डॉक्टर नहीं आया। एक साल पहले एक डॉक्टर भेजा भी गया था लेकिन उसने ज्वाइनिंग नहीं की।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----
जिला अस्पताल में हृदय रोग विशेषज्ञ की तैनाती नहीं है। चेस्ट फिजीशियन से काम चलाया जा रहा है। जो भी मरीज आ रहे हैं उन्हें हर संभव उपचार देने का प्रयास किया जा रहा है। गंभीर मरीज रेफर किए जा रहे हैं।
डॉ. अरविंद कुमार गर्ग सीएमएस
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed