फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   hearing will be held in court on revision petition filed against film actress and MP Kangana Ranaut

फिल्म अभिनेत्री कंगना रणौत केस: वादी ने जिला जज की कोर्ट में दाखिल की रिवीजन, आज होगी सुनवाई

Sat, 19 Sep 2026 05:50 AM IST
Arun Parashar संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Published by: Arun Parashar Updated Sat, 19 Sep 2026 05:50 AM IST
सार

वादी ने स्पेशल कोर्ट एमपी-एमएलए के समक्ष प्रार्थनापत्र प्रस्तुत किया। कहा गया कि पुलिस ने अदालत के निर्देश पर जो आख्या दाखिल की है, वह अधूरी है। पुलिस ने कंगना रणौत का बयान दर्ज करने के बजाय उनकी अधिवक्ता के बयान के आधार पर रिपोर्ट प्रस्तुत कर दी। 

विज्ञापन
hearing will be held in court on revision petition filed against film actress and MP Kangana Ranaut
कंगना रणाैत। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

हिमाचल प्रदेश की मंडी लोकसभा सीट से भाजपा सांसद एवं फिल्म अभिनेत्री कंगना रणौत के मामले में स्पेशल कोर्ट एमपी-एमएलए के 4 अगस्त, 2026 के आदेश के खिलाफ वादी अधिवक्ता ने जिला जज की अदालत में रिवीजन दाखिल की है। सुनवाई 19 सितंबर को होगी।
विज्ञापन


रिवीजन पर होने वाली सुनवाई में वादी पक्ष अपने तर्क प्रस्तुत करेगा। वादी रमाशंकर शर्मा ने 6 जून, 2026 को स्पेशल कोर्ट एमपी-एमएलए के समक्ष प्रार्थनापत्र प्रस्तुत किया। कहा गया कि पुलिस ने अदालत के निर्देश पर जो आख्या दाखिल की है, वह अधूरी है। पुलिस ने कंगना रणौत का बयान दर्ज करने के बजाय उनकी अधिवक्ता के बयान के आधार पर रिपोर्ट प्रस्तुत कर दी। 
विज्ञापन


यदि व्यक्तिगत रूप से उपस्थित होना संभव न हो तो वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से उनके बयान लिए जाएं। स्पेशल कोर्ट एमपी-एमएलए अनुज कुमार सिंह ने प्रार्थनापत्र खारिज कर दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed