फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Hearing On Two-year Sentence Of Bjp Mp Ramshankar Katheria On 27 September In Agra Court

यूपी: सांसद रामशंकर कठेरिया की दो साल की सजा पर 27 सितंबर को सुनवाई, जिला जज की कोर्ट में होगी बहस

Fri, 22 Sep 2023 12:02 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Fri, 22 Sep 2023 12:02 AM IST
सार

भाजपा सांसद रामशंकर कठेरिया को एमपी-एमएलए कोर्ट ने दो साल की सजा सुनाई थी। इस मामले में सांसद ने जिला न्यायालय में अपील की थी। इस मामले में 27 सितंबर को सुनवाई है।
 

विज्ञापन
Hearing On Two-year Sentence Of Bjp Mp Ramshankar Katheria On 27 September In Agra Court
कोर्ट से बाहर आते BJP सांसद रामशंकर कठेरिया - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

इटावा के सांसद डॉ. रामशंकर कठेरिया को मिली दो वर्ष की सजा पर अगली बहस अब 27 सितंबर को होगी। बृहस्पतिवार को अधिवक्ताओं की हड़ताल के कारण बहस नहीं हो सकी।
विज्ञापन


टोरंट पावर के अधिकारी भावेश रसिक लाल शाह से मारपीट और बलवे के आरोप में सांसद के विरुद्ध वर्ष 2011 में हरीपर्वत थाने में अभियोग दर्ज किया गया था। विशेष मजिस्ट्रेट एमपीएमएलए कोर्ट ने सांसद को 5 अगस्त को दो वर्ष की सजा और 51 हजार रुपये जुर्माने से दंडित किया था। सांसद की ओर से वरिष्ठ अधिवक्ताओं विजय आहूजा व विमु आहूजा के अपील करने पर जिला जज की अदालत ने 7 सितंबर तक सजा स्थगित कर दी थी। जिला जज ने मामले में बहस के लिए पूर्व में 11, 18 और 20 सितंबर की तिथि नियत की थी। बुधवार को भाजपा सांसद के अधिवक्ताओं द्वारा दो बार बहस की गई थी। बहस पूरी न होने पर बृहस्पतिवार को इसे जारी रखा जाना था। जिला जज विवेक संगल ने मामले में सुनवाई के लिए 27 सितंबर की तिथि नियत की है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - Agra News: फतेहपुर सीकरी स्मारक में लकड़ी की रेलिंग के साथ गिरी महिला पर्यटक, उपचार के दौरान मौत
विज्ञापन
विज्ञापन


जामा मस्जिद प्रकरण में भी सुनवाई टली
जामा मस्जिद की सीढि़यों में श्रीकृष्ण के विग्रह दबे होने के मामले में अब 30 सितंबर को सुनवाई होगी। बृहस्पतिवार को अधिवक्ताओं की हड़ताल के कारण मामले में सुनवाई नहीं हो सकी। कथा वाचक देवकी नंदन ठाकुर की ओर से इस वर्ष जून में वाद दायर किया गया था। इसमें शाही जामा मस्जिद की सीढि़यो के नीचे श्रीकृष्ण के विग्रह दबे होने का दावा किया गया है। याचिका में जामा मस्जिद इंतजामिया कमेटी और सुन्नी सेंट्रल वक्फ बोर्ड को पक्षकार बनाया गया है। इसकी सुनवाई लघु वाद न्यायाधीश के यहां चल रही है। न्यायालय ने 21 सितंबर को सुनवाई की तिथि नियत की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed