{"_id":"6ada5057cf304c31880592e3","slug":"hearing-held-in-revision-petition-filed-against-kangana-ranaut-in-agra-2026-10-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"कंगना रणौत के केस में हुई सुनवाई: काेर्ट में वादी ने पेश किए दस्तावेज, छात्रों को गटर जेनरेशन कहने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कंगना रणौत के केस में हुई सुनवाई: काेर्ट में वादी ने पेश किए दस्तावेज, छात्रों को गटर जेनरेशन कहने का आरोप
Thu, 22 Oct 2026 11:35 PM IST
Arun Parashar
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Published by: Arun Parashar
Updated Thu, 22 Oct 2026 11:35 PM IST
सार
फिल्म अभिनेत्री और सांसद कंगना रणाैत के केस में आगरा की कोर्ट में सुनवाई हुई। कोर्ट में वादी पक्ष ने दस्तावेज पेश किए। अभिनेत्री पर छात्रों को गटर जेनरेशन कहने का आरोप है।
विज्ञापन
सांसद कंगना रणाैत।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
भाजपा सांसद और फिल्म अभिनेत्री कंगना रणौत पर छात्रों को गटर जेनरेशन कहने और उनके अभिभावकों का अपमान करने के मामले में की दायर रिवीजन में बृहस्पतिवार को जिला जज संजय कुमार मलिक की अदालत में सुनवाई हुई। वादी पक्ष ने वाद से जुड़े दस्तावेज पेश किए।
बता दें कि एमपी-एमएलए अनुज कुमार सिंह ने 3 सितंबर को वाद खारिज कर दिया था। लिखा था कि जो घटना वर्णित की गई है, उससे न तो वादी पीड़ित है और न व्यथित है। राजीव गांधी बार के अध्यक्ष और वरिष्ठ अधिवक्ता रमाशंकर शर्मा ने इस पर परिवाद दायर किया।
बताया कि नीट और अन्य परीक्षाओं में बार-बार पेपर लीक होने से करोड़ों छात्र आहत हुए हैं। कई छात्रों ने तनाव में आकर आत्महत्या भी कर ली। जंतर-मंतर पर प्रदर्शन भी हुआ। सांसद कंगना रणौत ने 27 जुलाई को सोशल मीडिया और इंस्टाग्राम पर आंदोलनकारी छात्रों के खिलाफ टिप्पणी की।