{"_id":"67aa35a6751605955d047164","slug":"health-workers-missing-from-chc-cmo-stopped-salary-mainpuri-news-c-174-1-mt11005-131811-2025-02-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: सीएचसी से स्वास्थ्यकर्मी गायब, सीएमओ ने रोका वेतन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: सीएचसी से स्वास्थ्यकर्मी गायब, सीएमओ ने रोका वेतन
Mon, 10 Feb 2025 10:51 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Mon, 10 Feb 2025 10:51 PM IST
विज्ञापन
सीएचसी गोदना का निरीक्षण करते सीएमओ डा. आरसी गुप्ता।
मैनपुरी। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गोदना, घिरोर का सोमवार को सीएमओ डॉ. आरसी गुप्ता ने औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण में बीसीपीएम, डीआरए, वॉर्ड ब्वॉय, वार्ड आया अनुपस्थित मिली। इन सभी से स्पष्टीकरण मांगा गया है। साथ ही वेतन कटौती के भी आदेश दिए हैं।
सभी कर्मचारियों को ड्रेस में रहने व समय से ड्यूटी करने के निर्देश दिए। सीएचसी गोदना निरीक्षण में सीएमओ को चिकित्साधीक्षक डा. प्रवीण यादव मौके पर उपस्थित मिले। बीसीपीएम ओमवीर सिंह, डीआरए विपिन यादव, वॉर्ड आया नेहा व वॉर्ड ब्वॉय आकाश भदौरिया अनुपस्थित थे। सीएमओ ने कोल्ड चैन के निरीक्षण में दीपक कुमार को साफ-सफाई के लिए निर्देशित किया।
प्रसव कक्ष में स्टाफ हेमकांत, गौतम, श्याम देवी, अलका पाठक व स्टाफ नर्स मौजूद थीं। दो महिलाएं प्रसव हेतु भर्ती थीं, जिनमें से एक का प्रसव हो चुका था। सीएमओ ने स्टाफ को विधिवत जेएसबाई रजिस्टर व डाइट रजिस्टर प्रतिदिन अपडेट करने के निर्देश दिए हैं।