फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Health worker hanged himself to deathHealth worker hanged himself to death

Agra News: स्वास्थ्यकर्मी ने फंदे से लटककर दी जान

Fri, 24 Oct 2025 02:20 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Fri, 24 Oct 2025 02:20 AM IST
विज्ञापन
Health worker hanged himself to deathHealth worker hanged himself to death
मृतक नरेंद्र का फाइल फोटो
रुनकता (आगरा)। कस्बे के एक मकान में किराये पर रहने वाले लखनऊ निवासी स्वास्थ्यकर्मी ने फंदे से लटककर जान दे दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने परिजन को जानकारी देने के साथ ही शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक लखनऊ के कृष्णानगर निवासी नरेंद्र सिंह (45) बिचपुरी के बरारा गांव स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर लैब टेक्नीशियन पद पर कार्यरत थे। वह रुनकता में भूपेंद्र के मकान में किराये पर रहते थे। मकान में नरेंद्र के अलावा और भी किरायेदार रहते हैं। मकान मालिक भूपेंद्र ने बताया कि दिवाली पर नरेंद्र के अलावा अन्य किरायेदार घर चले गए थे। बुधवार को वह मकान पर पहुंचे तो गेट अंदर से बंद था। आवाज लगाने पर भी नहीं खोला।
विज्ञापन


नरेंद्र के सोते होने की सोचकर वह लौट गए। शाम को भी गेट नहीं खुला और फोन भी रिसीव नहीं होने पर उन्हें आशंका हुई। इस पर उन्होंने डायल 122 पर पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंचे पुलिसकर्मी खिड़की तोड़कर अंदर घुसे और गेट खोला तो नरेंद्र पंखे के हुक से फंदे पर लटके मिले। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। थाना प्रभारी सिकंदरा का कहना है कि जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed