फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   health survey of people due to coronavirus in Agra

कोरोनावायरस पर सतर्कता: 31 हजार लोगों तक पहुंचा स्वास्थ्य विभाग, जाना सेहत का हाल

Fri, 06 Mar 2020 02:16 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Fri, 06 Mar 2020 02:16 PM IST
सार

स्वास्थ्य विभाग ने अब तक 31 हजार लोगों की स्क्रीनिंग की
44 शहरी स्वास्थ्य केंद्र की 314 टीमों ने चलाया अभियान

विज्ञापन
health survey of people due to coronavirus in Agra
मास्क लगाकर काम कर रहे स्वास्थ्य कर्मी - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

आगरा में कोरोनावायरस के संदिग्ध मरीजों की तलाश में 44 शहरी स्वास्थ्य केंद्रों के आसपास क्षेत्र में 31 हजार लोगों का हेल्थ सर्वे किया जा चुका है। स्वास्थ्य विभाग की 314 टीमों ने घर-घर लोगों से बुखार-जुकाम के अलावा विदेश यात्रा की जानकारी जुटाई। 
विज्ञापन


बुधवार को खंदारी में संक्रमित मरीज मिलने के बाद से स्वास्थ्य सर्वे किया जा रहा है। पहले दिन करीब 10 हजार लोगों की स्क्रीनिंग की गई थी। बृहस्पतिवार को इसका दायरा बढ़ाते हुए 44 शहरी प्राथमिक केंद्रों के आसपास घरों का सर्वे किया गया। 
विज्ञापन


इसमें टीम के सदस्यों ने रामबाग, यमुना ब्रिज, जीवनी मंडी, लोहामंडी, शहीद नगर, ताजगंज, पुराना शहर, बिजली घर, शाहगंज समेत अन्य क्षेत्रों में जाकर लोगों से उनकी सेहत के बारे में पूछा। टीम ने पिछले दो-तीन दिन से बुखार, जुकाम-खांसी, सांस लेने में तकलीफ की जानकारी की। घर का कोई सदस्य विदेश या शहर के बाहर तो नहीं गया है, यह जानकारी भी जुटाई। 
विज्ञापन
विज्ञापन

एसीएमओ डॉ. संजीव वर्मन ने बताया कि कोरोना वायरस से घबराने की जरूरत नहीं है। स्वास्थ्य विभाग की टीम लगातार हेल्थ सर्वे कर रही है। बृहस्पतिवार को 44 शहरी स्वास्थ्य केंद्रों के आसपास के क्षेत्र में 31 हजार लोगों की स्क्रीनिंग की गई है।

खंदारी क्षेत्र में छह किमी तक चला सघन अभियान

खंदारी में वायरस से संक्रमित मरीजों के घर के आसपास छह किमी तक सर्वे किया। इसमें बृहस्पतिवार को भरतपुर हाउस, न्यू लाजपत नगर, लाजपत नगर, जेल रोड, फ्रेंड्स आशियाना, खंदारी, सूर्य नगर, बाग फरजाना, लॉयर्स कॉलोनी और श्री मार्ग में के बचे घरों के अलावा मदिया कटरा, बाग फरजाना, दिल्ली गेट, संजय प्लेस समेत चुनिंदा क्षेत्र में टीम पहुंची। 

लोगों से सेहत की जानकारी के साथ बच्चे कहां पढ़ते हैं, बीते 14 दिन में विदेश यात्रा तो नहीं की है। इसकी भी रिपोर्ट बनाई है। प्रशासन की ओर से केंद कंट्रोल रूप नंबर- 0562-2600508, 2600512 जारी किया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed