फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   health sn1

चार ने और दम तोड़ा, स्वास्थ्य विभाग सोया हुआ

Sun, 18 Sep 2016 12:53 AM IST
चार ने और दम तोड़ा, स्वास्थ्य विभाग सोया हुआ
चार ने और दम तोड़ा, स्वास्थ्य विभाग सोया हुआ Updated Sun, 18 Sep 2016 12:53 AM IST
विज्ञापन
health sn1
स्वास्थ्य केंद्र - फोटो : अमर उजाला
वायरल फीवर से चार और मरीजों ने दम तोड़ दिया। इस तरह से मौत का आंकड़ा 29 पहुंच गया है। कुर्राचित्तरपुर के गांव सिंगेचा में दर्जन भर परिवारों में वायरल फीवर के मरीज हैं। लगातार मौत होने पर भी स्वास्थ्य विभाग सोया हुआ है। गांव में फैल रहे वायरल फीवर की शिकायत डीएम से की गई, तब जाकर स्वास्थ्य विभाग की टीम गांव पहुंची। मरीजों का इलाज कराया। जांच कराने के लिए रक्त के नमूने भी लिए हैं।  शुक्रवार रात सिंगेचा निवासी महेंद्र सिंह के पुत्र राजू (20) और शनिवार सुबह रामजीलाल के पुत्र मोहित (9) की मौत हो गई। पूर्व प्रधान महावीर सिंह ने बताया कि सीएचसी-पीएससी पर दवाएं तक नहीं, मरीजों का इलाज नहीं मिल रहा। मजबूरी में झोलाछाप के पास इलाज करा रहे हैं।
विज्ञापन

अछनेरा के गांव अर्रुआ खास में राजेंद्र प्रसाद पाराशर (42) को एक माह से बुखार आ रहा था। शनिवार को भरतपुर में इलाज के दौरान उनकी मौत हो गयी। फतेहाबाद में निबोहरा के ग्राम नेहरी का पुरा में शुक्रवार रात लाखन सिंह (60) की मौत हो गई। वे पिछले सात दिन से बीमार थे। 
विज्ञापन


30 मौत, स्वास्थ्य विभाग हुआ लाचार
भले ही स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी डेंगू-वायरल फीवर के मामलों को सामान्य बता रहा हो, लेकिन एक के बाद एक मौत पर विभाग कुछ भी कहने से बच रहा है। इधर, आगरा में अभी तक 29 की मौत हो चुकी है। एक मौत डेंगू के चलते हुई है। सीएमओ डा. बीएस यादव का कहना है कि कुछ मौत प्राकृतिक भी हैं, वायरल फीवर की सूचना मिलने पर टीम भेजकर इलाज कराया जा रहा है, सैंपल भी लिए जा रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed