{"_id":"5e8dfa238ebc3e76a71eee1d","slug":"health-mainpuri-news-agr43709177","type":"story","status":"publish","title_hn":"डायरिया और निमोनिया से पीड़ित दो बच्चों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डायरिया और निमोनिया से पीड़ित दो बच्चों की मौत
विज्ञापन
मैनपुरी। जिले के अलग-अलग क्षेत्रों में दो बच्चों सहित चार लोगों की मौत हो गई। बच्चों की मौत निमोनिया व डायरिया से पीड़ित होने पर हु़ई। वहीं अस्थमा से पीड़ित एक वृद्ध ने भी दम तोड़ दिया। एक अन्य की हार्ट अटैक से मौत हो गई।
थाना दन्नाहार क्षेत्र के गांव रठेरा निवासी 82 वर्षीय सीताराम पिछले कुछ दिनों से अस्थमा से पीड़ित थे। मंगलवार की रात अचानक उनकी मौत हो गई। वहीं रठेरा निवासी 50 वर्षीय अमरनाथ सविता की हार्ट अटैक से मौत हो गई। थाना एलाऊ क्षेत्र के गांव तारापुर निवासी बीना देवी की पांच दिन की पुत्री को निमोनिया की दिक्कत थी। परिजन बुधवार को उसे लेकर जिला अस्पताल पहुंचे। यहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। दन्नाहार थाना क्षेत्र के ही गांव सिरोलिया निवासी कमलेश के आठ माह के पुत्र नीतेश को डायरिया की दिक्कत थी। परिजनों ने मंगलवार को उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया था। यहां उपचार के दौरान मंगलवार की रात नीतेश की मौत हो गई।
- जिला अस्पताल में दो बच्चों की मौत हुई है। जिनमें एक डायरिया से पीड़ित होने के कारण भर्ती था। वहीं दूसरी बच्ची को परिजन अस्पताल में लेकर पहुंचे, इससे पहले ही उसकी मौत हो चुकी थी। - डॉ. आरके सागर, सीएमएस।