फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   health

नहीं थम रहीं बीमारियां चार और मरीजों की मौत

Wed, 11 Dec 2019 11:33 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 11 Dec 2019 11:33 PM IST
विज्ञापन
health
11एमएनपी-41-जिला अस्पताल में मरीजों की जांच करते डॉक्टर - फोटो : MAINPURI
मैनपुरी। जिले में बीमारियों का दौर थमने का नाम नहीं ले रहा है। जिला अस्पताल में बुधवार को बुखार, अस्थमा व हार्ट अटैक से चार मरीजों की मौत हो गई। जबकि 17 मरीजों को गंभीर हालत में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन

बुधवार को सुबह से ही जिला अस्पताल में मरीजों की भीड़ रही। कुर्रा थाना क्षेत्र के गांव मकैना निवासी ऊदल सिहं की 60 वर्षीय पत्नी रामबेटी को पिछले कुछ दिनों से बुखार आ रहा था। परिजनों ने मंगलवार की रात उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया। यहां उपचार के दौरान बुधवार को उनकी मौत हो गई। कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला यदुवंश नगर निवासील 72 वर्षीय रघुवीर सिंह को दो दिन से तेज बुखार आ रहा था।
विज्ञापन

मंगलवार की रात परिजनों ने उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया। यहां उपचार के दौरान बुधवार को उनकी मौत हो गई। कोतवाली क्षेत्र के ही संसारपुर निवासी अमृतलाल के 28 वर्षीय पुत्र आलोक को पिछले कुछ दिनों से अस्थमा की दिक्कत थी। परिजन उसका एक निजी डॉक्टर से उपचार करा रहे थे। यहां उपचार के दौरान हालत बिगड़ी तो जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला अस्पताल में डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। किशनी के कटरा समान निवासी रामनिवास शाक्य की 55 वर्षीय पत्नी रामबेटी को बुधवार की सुबह अचानक हार्ट अटैक पड़ा। परिजन उन्हें लेकर जिला अस्पताल पहुंचे। यहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
सर्दी में बुजुर्ग मरीजों की देखभाल की जरूरत है। दो मरीजों की अस्पताल में मौत हुई है जबकि दो को मृत अवस्था में ही अस्पताल में लाया गया है।
डॉ. आरके सागर सीएमएस
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed