{"_id":"667af7c541ac10362b00b480","slug":"health-department-team-that-came-to-inspect-private-hospital-attacked-mainpuri-news-c-174-1-sagr1037-119630-2024-06-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: निजी अस्पताल में निरीक्षण करने पहुंची स्वास्थ्य विभाग की टीम पर हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: निजी अस्पताल में निरीक्षण करने पहुंची स्वास्थ्य विभाग की टीम पर हमला
Tue, 25 Jun 2024 10:30 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Tue, 25 Jun 2024 10:30 PM IST
विज्ञापन
मैनपुरी। शहर के कचहरी रोड स्थिति एक अस्पताल का निरीक्षण करने पहुंचे नोडल अधिकारी और उनकी टीम पर निजी अस्पताल संचालक और उनके साथियों ने हमला कर दिया। हमले में नोडल अधिकारी और उनकी टीम के अन्य सदस्य घायल हुए हैं। नोडल अधिकारी की तरफ से पुलिस को तहरीर दी गई है। पुलिस ने घायल नोडल अधिकारी और टीम के अन्य सदस्यों का मेडिकल कराया है।
कचहरी रोड स्थित दयानिधि हॉस्पिटल के संचालक पीडी कुमार ने अस्पताल के नवीनीकरण के लिए आवेदन किया था। मंगलवार की दोपहर लगभग 12:30 बजे निजी अस्पतालों के नोडल अधिकारी डिप्टी सीएमओ डाॅ. सुरेंद्र सिंह अपनी टीम के साथ दयानिधि अस्पताल पहुंचे। पुलिस को दी तहरीर में नोडल अधिकारी ने बताया कि निरीक्षण के दौरान दयानिधि अस्पताल में नौ मरीज भर्ती थे इस पर नोडल अधिकारी ने उसका वीडियो बना लिया। वीडियो बनाकर जैसे ही वे लोग बाहर निकले वैसे ही पीडी कुमार और उनके छह-सात अन्य साथियों ने उन पर हमला बोल दिया। इससे वे और उनकी टीम के सदस्य घायल हो गए।
नोडल अधिकारी ने तहरीर में बताया कि उनके साथ जमकर मारपीट की गई। जान से मारने की धमकी दी गई और उनका मोबाइल छीन लिया गया। किसी प्रकार से वे लोग जान बचाकर सीएमओ कार्यालय पहुंचे। पुलिस ने तहरीर मिलने के बाद डॉ. सुरेंद्र सिंह और उनकी टीम का चिकित्सकीय परीक्षण कराया है।
विज्ञापन
-- -
सीएमओ ने की घटना की निंदा
सीएमओ डॉ. आरसी गुप्ता ने घटना की निंदा की है। सीएमओ ने कहा कि स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी शासनादेश के तहत निरीक्षण आदि करने का कार्य कर रहे हैं। उनके साथ इस प्रकार की अभद्रता कदापि बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उच्चाधिकारियों से मुलाकात कर मामले में कठोर कार्रवाई कराई जाएगी।
-- --
कुछ लोग अस्पताल पहुंचे और पहुंचते ही वीडियो बनाना शुरू कर दिया। जब स्टाफ ने उनका पता पूछा तो उन्होंने बताने से मना कर दिया और गालीगलौज करने लगे। इसी बात को लेकर कहासुनी हुई थी। जब पता चला कि वो अधिकारी हैं तो किसी ने कुछ नहीं कहा। मारपीट की बात झूठी है। -पीडी कुमार, संचालक दयानिधि हॉस्पिटल