फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Health department staff remained on strike for two hours on the second day

दूसरे दिन भी दो घंटे की हड़ताल पर रहा स्वास्थ्य विभाग का स्टाफ

Sat, 10 Jul 2021 07:39 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 10 Jul 2021 07:39 PM IST
विज्ञापन
Health department staff remained on strike for two hours on the second day
फिरोजाबाद। ट्रांसफर नीति के विरोध में शनिवार को मेडिकल कॉलेज में चिकित्सक और पैरामेडिकल स्टाफ दो घंटे की हड़ताल पर रहा। इस दौरान ओपीडी सेवा पूरी तरह से ठप रही। स्टाफ और चिकित्सकों के दो घंटे की हड़ताल पर जाने के कारण मरीजों को दिक्कत का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

डिप्लोमा फार्मासिस्ट एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष जयवीर सिंह ने बताया कि नए सत्र 2020-21 के लिए विभागाध्यक्षों को 20 मार्च 2018 में निर्धारित नीति के आधार पर तबादला करने का अधिकार दिया गया है। इसके तहत समूह क, ख, ग, व घ वर्ग के अधिकारियों का तबादला किया जाएगा। इसको लेकर इस तबादला नीति में बदलाव की मांग की जा रही है लेकिन शासन स्तर से सुनवाई नहीं हो रही। इसको लेकर आंदोलन करने को बाध्य होना पड़ रहा है। यदि समस्या का निस्तारण नहीं हुआ तो आंदोलन को गति दी जाएगी। उधर पिछले दो दिनों से चिकित्सक और स्टाफ के दो घंटे के हड़ताल पर जाने से मरीजों और तीमारदारों की दिक्कतें बढ़ती जा रही है, क्योंकि गर्मी से बचने के लिए मरीज सुबह आठ बजे से ही अस्पताल उपचार लेने के लिए पहुंच जाते है। ऐसे में दो घंटे की हड़ताल के बीच जहां मरीजों को हड़ताल खत्म होने का इंतजार करना पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed