फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Health department sealed seven machines for doing ultrasound MRI even after license expired in Agra

बड़ी कार्रवाई: लाइसेंस एक्सपायर होने के बाद भी कर रहे थे अल्ट्रासाउंड-एमआरआई, सात मशीनें सील

Thu, 23 Mar 2023 02:45 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Thu, 23 Mar 2023 02:45 PM IST
सार

आगरा में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने बुधवार को चेंकिंग अभियान चलाया। इस दौरान प्रशासनिक अधिकारी भी मौजूद रहे। टीम ने तीन अस्पतालों की एमआरआई, सीटी स्कैन मशीन समेत सात अल्ट्रासाउंड मशीनें सील कर दीं।

विज्ञापन
Health department sealed seven machines for doing ultrasound MRI even after license expired in Agra
आगरा में अल्ट्रासाउंड-एमआरआई की सात मशीनें सील - फोटो : amar ujala

विस्तार

उत्तर प्रदेश के आगरा में प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग की टीम ने बुधवार को तीन अस्पतालों की एमआरआई, सीटी स्कैन मशीन समेत सात अल्ट्रासाउंड मशीन सील की हैं। इनका लाइसेंस एक्सपायर्ड होने पर भी मरीजों की जांच की जा रही थी। इसमें से तीन मशीन पशु अस्पताल की हैं।

विज्ञापन


एसीएम प्रथम रामप्रकाश ने बताया कि अल्ट्रासाउंड, सीटी स्कैन और एमआरआई मशीनों के लाइसेंस जांच करने का विशेष अभियान चल रहा है। इसमें बुधवार को सिकंदरा राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित नयति हॉस्पिटल में टीम पहुंची। यहां तीन अल्ट्रासाउंड मशीन, एक एमआरआई और एक सीटी स्कैन मशीन मिली। ये डॉ. राजमणि के नाम से पंजीकृत थी। इनके लाइसेंस की मियाद जनवरी में खत्म हो गई है। इस पर पांचों मशीनों को सील कर दिया है। 

विज्ञापन

तीन और मशीनों को किया सील

यहां से बाईपास मथुरा रोड कीठम स्थित वाइल्ड लाइफ वेटनरी हॉस्पिटल गए। यहां बीमार जानवरों के अल्ट्रासाउंड किए जाते हैं। यहां तीन मशीनें मिलीं, जो डॉ. इलैया राजा के नाम से पंजीकृत थी। इसकी अवधि 13 मार्च को खत्म हो गई थी। इन तीनों मशीनों को भी सील कर दिया है। मदिया कटरा स्थित नारायण अस्पताल का निरीक्षण किया तो यहां एक अल्ट्रासाउंड मशीन मिली, जो डॉ. संजीव अग्रवाल के नाम से पंजीकृत थी।

विज्ञापन
विज्ञापन


इसका लाइसेंस भी 13 अप्रैल को एक्सपायर हो चुका था। इस मशीन को भी सील कर दिया है। पीसीपीएनडीटी एक्ट सेल के नोडल अधिकारी डिप्टी सीएमओ डॉ. एसके राहुल ने बताया कि तीनों अस्पतालों में मशीनों का लाइसेंस एक्सपायर्ड होने के बाद भी जांच की जा रही थी। अब नए सिरे से लाइसेंस के बाद ही मशीन की सील खुलेगी।

नए सिरे से करने होंगे आवेदन

सीएमओ डॉ. अरुण श्रीवास्तव ने बताया कि पुरुषोत्तम सावित्री देवी कैंसर केयर एंड रिसर्च सेंटर की दो अल्ट्रासाउंड मशीन, डॉ. नीरजा अग्रवाल और डॉ. वरुण सरकार समेत छह अस्पतालों के 13 अल्ट्रासाउंड मशीन, एमआरआई और सीटी स्कैन के लाइसेंस निरस्त कर दिए हैं। इनके संचालकों को लाइसेंस के लिए नए सिरे से आवेदन करने होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed