फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Health department raided two illegal delivery centers

दो अवैध प्रसव केंद्रों पर दाईयों के द्वारा किया जा रहा था प्रसव

Fri, 11 Nov 2022 11:11 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 11 Nov 2022 11:11 PM IST
विज्ञापन
Health department raided two illegal delivery centers
कासगंज। सहावर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अधीक्षक के नेतृत्व में चिकित्सकों की टीम ने शुक्रवार को दो स्थानों पर छापा मारा। जहां दाईयों के द्वारा संचालित दो अवैध प्रसव केंद्रों मिली प्रसूताओं को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। दोनों प्रसव केंद्रों को टीम ने सीज कर दिया। दाईयों के खिलाफ सहावर थाने में मुकदमा दर्ज कराया गया है।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. अवध किशोर ने बताया कि सहावर के चिकित्साधीक्षक डॉ. मकसूद आलम के नेतृत्व में यह कार्रवाई हुई। मोहनपुर रोड सहावर पर दाई वीना देवी के द्वारा प्रसव केंद्र का संचालन किया जा रहा था। इस प्रसव केंद्र पर म्यांसुर गांव की प्रसूता काजल का प्रसव होना था। टीम ने सबसे पहले काजल को स्वास्थ्य केंद्र भेजा। इसके बाद टीम ने मोहनपुर रोड पर संचालित दाई विमलेश के प्रसव केंद्र पर छापा मारा। जहां प्रसूता पूजा निवासी बोंदर का प्रसव होना था। दोनों प्रसूताओं का सुरक्षित प्रसव स्वास्थ्य केंद्र पर कराया गया। स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्साधीक्षक डॉ. मकसूद आलम ने सहावर थाना प्रभारी को प्रसव केंद्रों की संचालक दाईयों पर केस दर्ज एफआईआर दर्ज कराने को तहरीर दी। सहावर पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed