फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Health Department Launches Special Drive as Measles Cases Emerge in Agra

खसरे का खतरा: 11 हजार बच्चों को लगाई गई वैक्सीन, स्वास्थ्य विभाग ने चलाया विशेष टीकाकरण अभियान

Sat, 31 Jan 2026 11:58 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Sat, 31 Jan 2026 11:58 AM IST
सार

सीएमओ ने बताया कि खसरा के मरीजों को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने कार्यालय में नियंत्रण कक्ष बनाकर हेल्पलाइन नंबर (0562-2600412) जारी किया है। बच्चे को तेज बुखार और शरीर पर लाल चकत्ते मिलने पर परिजन इस नंबर पर सूचना दे सकते हैं।

विज्ञापन
Health Department Launches Special Drive as Measles Cases Emerge in Agra
खसरे का टीकाकरण - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

 सर्दी में खसरा का खतरा बढ़ गया है। शहर-देहात के कई क्षेत्रों में इसके मरीज मिल रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग ने इन क्षेत्रों में शिविर लगाकर करीब 11 हजार बच्चों को टीके की अतिरिक्त डोज लगाई है। स्वास्थ्य विभाग ने नियंत्रण कक्ष बनाते हुए हेल्पलाइन नंबर भी जारी किया है। इस पर खसरा पीड़ित बच्चे की जानकारी देने पर टीम घर पहुंचकर टीका लगाएगी।
विज्ञापन


सीएमओ डॉ. अरुण श्रीवास्तव ने बताया कि बरौली अहीर, अछनेरा, बिचपुरी, शाहगंज, मोती महल में बच्चों में खसरा की परेशानी मिली थी। इन क्षेत्रों में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने लगातार शिविर लगाकर जांच कराई। पांच साल तक के करीब 11 हजार बच्चों को टीके की अतिरिक्त डोज लगाई गई है। इससे बच्चों में तेजी से सुधार हुआ है। अब खसरा के मरीज भी कम मिल रहे हैं।
विज्ञापन


जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. उपेंद्र कुमार ने बताया कि खसरा में बच्चे को तेज बुखार के साथ शरीर पर लाल चकत्ते उभरने लगते हैं। बाद में आंख और नाक से पानी आने लगता है। बीते दो सप्ताह में 5 से अधिक स्थानों पर खसरा पीड़ित बच्चे मिलने पर विशेष अभियान चलाकर टीकाकरण किया है। इससे बचाव के लिए बच्चों का टीकाकरण बेहद जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन



हेल्पलाइन नंबर पर करें फोन, घर जाकर टीम लगाएगी टीका
सीएमओ ने बताया कि खसरा के मरीजों को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने कार्यालय में नियंत्रण कक्ष बनाकर हेल्पलाइन नंबर (0562-2600412) जारी किया है। बच्चे को तेज बुखार और शरीर पर लाल चकत्ते मिलने पर परिजन इस नंबर पर सूचना दे सकते हैं। इसमें टीम मरीज का नाम, पता और कब से ये दिक्कत है, इसके बारे में जानकारी करेगी। इसके बाद टीम घर जाकर जांच करेगी। खसरा की पुष्टि होने पर बच्चे को टीके की अतिरिक्त डोज देने के साथ ही विटामिन ए की खुराक भी पिलाएगी।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed