फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Health department is borrowing anti larva to control communicable diseases

संचारी रोगों पर नियंत्रण के लिए एंटी लार्वा उधार ले रहा स्वास्थ्य विभाग

Fri, 01 Oct 2021 11:18 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 01 Oct 2021 11:18 PM IST
विज्ञापन
Health department is borrowing anti larva to control communicable diseases
मैनपुरी। संचारी रोगों को नियंत्रण के लिए किए जा रहे दावे कागजी है। हाल ये है कि स्वास्थ्य विभाग पर्याप्त मात्रा में एंटी लार्वा दवा की व्यवस्था भी नहीं करा सका है। स्वास्थ्य विभाग खुद दूसरे जिलों से दवा उधार लेकर काम कर रहा है। वहीं स्वास्थ्य विभाग और प्रशासन अपनी पूरी ताकत संचारी रोग रोकने में नहीं बल्कि अपनी कमियों को छिपाने में लगा रहा है।
विज्ञापन

जिले में संचारी रोगों पर नियंत्रण के लिए स्वास्थ्य विभाग द्वारा एंटी लार्वा दवा का छिड़काव कराया जा रहा है। अन्य विभागों को भी स्वास्थ्य विभाग ही दवा उपलब्ध कराता है। लेकिन हाल ये है कि इस बार स्वास्थ्य विभाग के पास खुद एंटी लार्वा दवा नहीं है। शासन को भेजी गई 700 लीटर दवा की मांग अब तक पूरी नहीं हो सकी है। इसी के चलते स्वास्थ्य विभाग ने बदायूं और कासगंज से सौ-सौ लीटर दवा उधार ली है। इसी उधार की दवा के सहारे संचारी रोगों को नियंत्रित करने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन

ग्राम पंचायतों को एंटी लार्वा दवा देने से पहले ही स्वास्थ्य विभाग हाथ खड़े कर चुका है। खुद स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी पत्र में ग्राम पंचायतों को दवा देने से मना करते हुए दवा न होने की बात लिखी गई थी। ऐसे में अब स्वास्थ्य विभाग के पास भी दवा का न होने एक बड़ा खतरा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शासन को एंटी लार्वा दवा के लिए सात सौ लीटर की मांग भेजी गई है। जल्द ही दवा उपलब्ध होने की उम्मीद है। पास के जिलों से दवा मंगाकर लगातार जिले में उसका छिड़काव किया जा रहा है।
एसएन सिंह, जिला मलेरिया अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed