फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Health Department Distributed Family Planning Material In Hotspot Area

अनलॉक-वनः हॉटस्पॉट एरिया में घर-घर बंटेगी परिवार नियोजन सामग्री

Mon, 08 Jun 2020 08:04 PM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: Abhishek Saxena Updated Mon, 08 Jun 2020 08:04 PM IST
सार

अनलॉक-वन में शुरू हुआ परिवार नियोजन, अभी नसबंदी के ऑपरेशन नहीं होंगे इसलिए दवाओं का वितरण

विज्ञापन
Health Department Distributed Family Planning Material In Hotspot Area
परिवार नियोजन

विस्तार

आगरा में कोरोना वायरस का संक्रमण फिर से रफ्तार पकड़ने लगा है। अनलॉक से पहले सात दिनों में 35 मरीज मिले थे। रफ्तार रोज पांच मरीज की थी। अब अनलॉक के सात दिनों में 68 मिल गए हैं। रोज लगभग 10 मरीज का औसत है। इस सप्ताह में आठ संक्रमितों की जान भी चली गई है। 
विज्ञापन


कोरोना वायरस के चलते जनपद में परिवार नियोजन कार्यक्रम रुके थे अब शुरू कर दिए गए हैं। स्वास्थ्य विभाग ने लॉकडाउन के बाद फिर से परिवार नियोजन गतिविधियां संचालित कर दी हैं। अभी नसबंदी के ऑपरेशन नहीं होंगे, बाकी की दवाओं का वितरण शुरू कर दिया है। सबसे खास बात हॉटस्पॉट एरिया में घर-घर गर्भ निरोधक गोलियां आदि पहुंचाई जाएंगी।
विज्ञापन


कोरोना वायरस के चलते लॉकडाउन में गर्भ निरोधक कार्यक्रम टाल दिए गए थे। अब सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र और उपकेंद्रों पर परिवार नियोजन के लिए गर्भ निरोधक गोलियां, पीपीआइयूसीडी (पोस्ट पार्टम इंट्रायूटेराइन कोंट्रासेप्टिव डिवाइस), अंतरा, छाया आदि की सुविधा मिलेगी। परिवार नियोजन कार्यक्रम की नोडल अधिकारी डॉ. रचना गुप्ता ने बताया कि हॉटस्पॉट में स्वास्थ्य कर्मचारी घर-घर गर्भनिरोधक सामग्री उपलब्ध कराएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

क्या है पीपीआईयूसीडी (पोस्ट पार्टम इंट्रायूटेराइन कोंट्रासेप्टिव डिवाइस)
यह बच्चों में अंतर रखने की एक विधि है जिसमें महिला के प्रसव के तुरंत बाद गर्भाशय में यह डिवाइस लगाई जाती है। बच्चों में तीन या तीन वर्ष से अधिक समय का अंतर रखने के लिए इस विधि का उपयोग किया जाता है। इससे मां और बच्चे दोनों के स्वास्थ्य पर कोई असर नहीं पड़ता। जब दंपत्ति को अगले बच्चे की इच्छा हो, तो वह यह डिवाइस गर्भाशय से निकलवा सकते हैं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed