फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Health department and police raided a diagnostic center in Agra s Etmaddaula and caught two people

Agra: 20 हजार रुपये में भ्रूण लिंग जांच का सौदा, अल्ट्रासाउंड मशीन सील

Fri, 15 Jul 2022 10:04 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा Published by: आकाश दुबे Updated Fri, 15 Jul 2022 10:04 PM IST
सार

थाना एत्माद्दौला क्षेत्र के ट्रांस यमुना कॉलोनी में स्वास्थ्य विभाग की टीम और पुलिस ने एक डायग्नोस्टिक सेंटर एवं अल्ट्रासाउंड सेंटर पर छापा मारा। टीम गैर-कानूनी ढंग से हो भ्रूण लिंग परीक्षण की सूचना पर पहुंची। जहां से एक महिला और एक पुरुष को पुलिस ने हिरासत में लिया। साथ ही अल्ट्रासाउंड मशीन कब्जे में ली है।

विज्ञापन
Health department and police raided a diagnostic center in Agra s Etmaddaula and caught two people
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा में भ्रूण लिंग जांच के लिए एक दलाल ने डमी गर्भवती महिला से 20 हजार रुपये में सौदा किया। ट्रांस यमुना कॉलोनी स्थित रीयल डायग्नोस्टिक सेंटर पर अल्ट्रासाउंड की बात की। अचानक महिला के डमी होने के शक पर दलाल भागने लगा, जिसे पुलिस ने पकड़ लिया। बाद में टीम ने सेंटर पर जांच की। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने सेंटर पर अल्ट्रासाउंड मशीन को सील कर दिया। जांच की जा रही है।

विज्ञापन

  
सीएमओ डा. अरुण श्रीवास्तव ने बताया कि भ्रूण लिंग जांच गैंग को पकड़ने के लिए विभाग और पुलिस ने मिलकर जाल बिछाया। डमी गर्भवती महिला से 20 हजार रुपये में सौदा तय हुआ। शुक्रवार सुबह गर्भवती महिला को दलाल मिला। वह उसे तीन अल्ट्रासाउंड केंद्रों पर लेकर गया, लेकिन जांच नहीं कराई। शाम को ट्रांस यमुना कॉलोनी स्थित रीयल डायग्नोस्टिक सेंटर बुलाया। यहां अल्ट्रासाउंड कराने के लिए बात करने लगा। इसी बीच पुलिस टीम और डमी महिला का शक हो जाने पर भागने लगा। पुलिस ने उसे पकड़ लिया। टीम ने अल्ट्रासाउंड सेंटर पर पूछताछ के बाद अल्ट्रासाउंड मशीन को सील किया। अल्ट्रासाउंड सेंटर के संचालक डॉ. दीपक अग्रवाल हैं। पुलिस ने लॉग बुक भी देखी।
विज्ञापन


एसपी सिटी विकास कुमार ने बताया कि दलाल ने भ्रूण लिंग जांच कराने के लिए सौदा किया था। मगर, इससे पहले ही उसे पता चल गया। मामले में जांच की जा रही है। पीसीपीएनडीटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई होगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

7 साल में 6 चिकित्सक पकड़े

यमुनापार के अस्पताल में भ्रूण लिंग जांच कराने के 6 मामले पकड़े जा चुके हैं। राजस्थान एसटीएफ ने बीते सात साल में पांच चिकित्सकों को भ्रूण लिंग जांच में पकड़ा है। बीते महीने ट्रांस यमुना कॉलोनी स्थित प्रिया हॉस्पिटल में भ्रूण लिंग जांच करते हुए डॉ. राजीव कुमार को पकड़ा था। इससे पहले सदर में महिला चिकित्सक, रुनकता में महिला चिकित्सक, धाकरान पर अल्ट्रासाउंड सेंटर चलाने वाले चिकित्सक को भी एसटीएफ पकड़ कर ले गई। इन पर मुकदमा चल रहा है। 

आईएमए के पदाधिकारी पहुंचे 

आईएमए के निर्वाचित अध्यक्ष डॉ. मुकेश गोयल, डॉ. आलोक मित्तल, डॉ. अनिल यादव, डॉ. राजीव अग्रवाल, डॉ. अभिषेक गुप्ता पहुंच गए। उन्होंने पुलिस से जानकारी ली। ट्रांस यमुना डॉक्टर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ. अभिषेक गुप्ता का कहना है कि डॉक्टर को प्रताड़ित किया जा रहा है। पुलिस के पास ऐसा कोई सुबूत नहीं है कि जिससे पता चला कि अल्ट्रासाउंड किया गया है। पुलिस और स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी भी सही जानकारी नहीं दे रहे हैं। 

नहीं किया कोई अल्ट्रासाउंड : डॉक्टर 

अल्ट्रासाउंड सेंटर संचालक डॉ. दीपक अग्रवाल का कहना है कि सेंटर पर कोई अल्ट्रासाउंड नहीं किया गया है। दो महिलाएं आई थीं। वो जानकारी ले रही थीं। वह बैठ गई थीं। पुलिस आई और महिलाओं को भगा दिया। पुलिस ने उनके और कर्मचारियों के मोबाइल जब्त कर लिए। सभी को बंधक भी बना लिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed