{"_id":"5d7b1cda8ebc3e01567f0987","slug":"health-centers-being-built-in-agra-like-mohalla-clinic-of-delhi","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"खुशखबर: 50 रुपये में ईसीजी, 60 रुपये में एक्सरे, हेल्थ कार्ड से चिकित्सा सुविधा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खुशखबर: 50 रुपये में ईसीजी, 60 रुपये में एक्सरे, हेल्थ कार्ड से चिकित्सा सुविधा
Thu, 06 Feb 2020 11:50 AM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Thu, 06 Feb 2020 11:50 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आगरा में दिल्ली के मोहल्ला क्लीनिक की तर्ज पर 10 हेल्थ सेंटर बनाए जा रहे हैं, जहां आम लोग केवल 50 रुपये में ईसीजी और 60 रुपये में एक्स-रे जैसे परीक्षण करा सकते हैं। इन सेंटरों पर मरीजों को 20 रुपये में पंजीकरण कराना होगा।
जिसके बाद प्लास्टिक हेल्थ कार्ड दिया जाएगा, जिससे वे चिकित्सा सुविधा ले पाएंगे। एमजी रोड पर नगर निगम के प्रवेश द्वार पर और आवास विकास कॉलोनी में सेंट्रल पार्क के गेट पर स्मार्ट सिटी के तहत ये हेल्थ सेंटर बनाए जा रहे हैं।
दो महीने पहले आवास विकास कॉलोनी स्थित सेंट्रल पार्क और नगर निगम के गेट पर मौजूद हेल्थ केयर सेंटरों का निर्माण शुरू किया गया था, जिनमें प्री-फैब्रिकेटेड स्ट्रक्चर तैयार हो चुका है। इन दोनों सेंटरों पर दिवाली से दवाएं, जांच और चिकित्सा परामर्श शुरू हो जाएगा। यहां पर कई दवाएं भी 50 से 80 फीसदी की छूट पर मिलेंगी।

केंद्र सरकार स्वास्थ्य योजना (सीजीएचएस) की दरें इन सेंटरों पर प्रभावी होंगी। स्मार्ट सिटी कंपनी और इन्हें संचालित करने वाली कंपनी आगरा के चिकित्सकों के साथ बैठक करने वाली है, जिसमें आईएमए, एनएमओ समेत संगठनों को स्वास्थ्य सेवाओं की जानकारी दी जाएगी।
नगर निगम परिसर में अत्याधुनिक सेंट्रल टेस्टिंग लैब
आगरा स्मार्ट सिटी के आनंद मेनन के मुताबिक नगर निगम में स्मार्ट सिटी ऑफिस के सामने सेंट्रल लैब का काम शुरू कर दिया गया है। यहां सभी दस हेल्थ सेंटर से रक्त के नमूने जांच के लिए भेजे जाएंगे, जो अत्याधुनिक सीमेंस एटलिका मशीन से परीक्षण किया जाएगा। यह पूरी तरह से ऑटोमैटिक सिस्टम होगा।

इन दरों पर करा सकेंगे जांच
ईसीजी - 50 रुपये
एक्स-रे - 60 रुपये
ग्लूकोस - 28 रुपये
मूत्र परीक्षण - 40 रुपये
हीमोग्लोबिन - 21 रुपये
अल्ट्रासाउंड - 380 रुपये
इन जगहों पर भी बनेंगे हेल्थ सेंटर
स्मार्ट सिटी के तहत पीपीपी मॉडल पर स्मार्ट हेल्थ केयर सेंटर के लिए दस जगह चुनीं गई हैं। इनमें कमला नगर, अर्जुन नगर, बल्केश्वर पार्क, महिला अस्पताल के पास, फतेहाबाद रोड, ताजगंज, नगर निगम, एमजी रोड और आवास विकास कॉलोनी शामिल है। इन सेंटरों पर टेलीमेडिसिन के जरिए देश के विशेषज्ञ डाक्टरों को भी जोड़ने की योजना है।