फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   health

महिला ने एंबुलेंस में दिया बच्चे को जन्म

Fri, 28 Jun 2019 06:06 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 28 Jun 2019 06:06 PM IST
विज्ञापन
health
नवजात बच्चे के साथ पूजा श्रीवास्तव - फोटो : MAINPURI
मैनपुरी। दन्नाहार थाना क्षेत्र के एक गांव में एंबुलेंस के देरी से पहुंचने पर महिला का प्रसव एंबुलेंस में ही हो गया। परिजनों ने एंबुलेंस चालक पर देरी से एंबुलेंस लाने का आरोप लगाया है। हालांकि जच्चा और बच्चा दोनों ठीक हैं। गांव रठेरा निवासी प्रवीन श्रीवास्तव की पत्नी पूजा श्रीवास्तव को 26 जून की रात प्रसव पीड़ा हुई थी। प्रवीन ने 102 एंबुलेंस पर कॉल की। करीब एक घंटे बाद एंबुलेंस गांव पहुंच सकी, जिसके चलते जिला महिला अस्पताल ले जाते समय मैनपुरी-सिरसागंज मार्ग पर नगला दौलत के पास प्रसूता का एंबुलेंस में मौजूद आशा सुमन और घर की महिलाओं ने प्रसव कराया। बाद में उसे जिला महिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन

शुक्रवार को इस मामले में पति ने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों से शिकायत की है। पति प्रवीन कुमार का कहना था कि एंबुलेंस चालक ने एंबुलेंस लाने में देरी की, जिससे उसकी पत्नी और बच्चे की जान आफत में आने से बाल-बाल बची। प्रवीन कुमार ने बताया कि उसकी पत्नी को शुक्रवार को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई, लेकिन जिला महिला अस्पताल से उसकी बच्चे को जन्म प्रमाणपत्र जारी नहीं किया जा रहा है। उनका कहना था कि यदि उसे जन्म प्रमाण पत्र नहीं दिया तो वह सीएमओ और जिलाधिकारी से शिकायत करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed