फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   health

कुचेला में 798 लोगों को मिले आयुष्मान पत्र

Fri, 28 Jun 2019 05:57 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 28 Jun 2019 05:57 PM IST
विज्ञापन
health
कुचेला में आयुष्मान भारत स्वास्थ्य शिविर में बोलते स्वास्थ्य शिक्षाधिकारी रविंद्र सिंह गौर - फोटो : MAINPURI
मैनपुरी। आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत मुख्यमंत्री जन आरोग्य अभियान के तहत सीएचसी कुचेला पर शिविर लगाया गया। शिविर में पात्रों को प्रधानमंत्री के पत्र वितरित किए गए। शुक्रवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कुचेला पर शिविर में जिला क्षय रेाग अधिकारी डॉ. सीएम यादव, राुहल भारती, चंद्र पाल सिंह यादव प्रधान कुचेला, रामनरेश ग्राम प्रधान कुंडाहार, अनिल कुमार ग्राम प्रधान हलपुरा ने यहां पहुंचे लाभार्थियों को मुख्यमंत्री जन आरोग्य अभियान के तहत पत्र वितरित किए।
विज्ञापन

जिला स्वास्थ्य सूचना अधिकारी रवींद्र सिंह गौर ने विभिन्न बीमारियों से बचाव की जानकारी प्रदान की। प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. प्रदीप कुमार ने बताया कि मुख्यमंत्री से कुचेला क्षेत्र के लिए 798 पत्रक प्राप्त कराए गए हैं जिन्हें वितरित किया जा रहा है। शिविर में असीम दुबे, डॉ. सुनील पांडेय, धर्मेंद्र पाल आदि उपस्थित रहे। सीएमओ डॉ. एके पांडेय ने बताया कि 29 जून को सीएचसी सुल्तानगंज, एक जुलाई को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र घिरोर, दो जुलाई को बरनाहल, तीन जुलाई को करहल, चार जुलाई को कुरावली, पांच को किशनी, छह जुलाई को नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य हिंदपुरम एवं आठ जुलाई को आगरा रोड नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर पत्रों का वितरण कराने के लिए शिविर आयोजित किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed