फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Head and Panchayat workers honored for excellent work

Agra News: उत्कृष्ट कार्य के लिए प्रधान व पंचायत कर्मी सम्मानित

Wed, 02 Oct 2024 11:16 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Wed, 02 Oct 2024 11:16 PM IST
विज्ञापन
Head and Panchayat workers honored for excellent work
कासगंज। स्वच्छता ही सेवा पखवाड़े के अंतर्गत जिले में स्वच्छता अभियान चलाया गया। गांधी जयंती पर गांवों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले प्रधान, पंचायत सहायक, ब्लॉक प्रेरकों को कलेक्ट्रेट सभागार में सम्मानित किया। वहीं कलेक्ट्रेट में सदर विधायक व प्रशासनिक अधिकारियों ने श्रमदान किया। जिले के गांवों में 17 सितंबर से 2 अक्तूबर तक स्वच्छता ही सेवा अभियान चलाया गया। इस दौरान जनपद के गांवों में 483 गंदगी वाले स्थान चिन्हित किए गए। उन्हें स्वच्छता सेवा पर पोर्टल पर अपलोड कर गांवों में प्रधान, पंचायत सहायक और खंड प्रेरकों ने गांवों स्वच्छता अभियान चलाया। अभियान में निबंध, कला प्रतियोगिता, रैली, बैठकों का आयोजन किया। गांवों में करीब 5-5 लाख लोगों ने श्रमदान कर सहभागिता करने के बाद स्वच्छता की शपथ ली। चिन्हित स्थानों पर सफाई करने के बाद दोबारा से स्वच्छता पोर्टल पर फोटो अपलोड किया। ब्लॉक स्तर पर स्वास्थ्य शिविर आयोजित कर सफाई कर्मियों का स्वास्थ्य परीक्षण किया। इनका हुआ सम्मान : उत्कृष्ट कार्य करने वाले अमांपुर ब्लॉक की ग्राम पंचायत कोंडरा प्रधान आराम सिंह, पंचायत सहायक नारायन मिश्रा, फिरोजपुर सानी प्रधान अनीता कश्यप, गंजडुंडवार ब्लॉक की ग्राम पंचायत गनेशपुर प्रधान अंजुम नाज व पंचायत सहायक शोएब मलिक, ग्राम पंचायत म्याऊं रहमत जहां व कासगंज ब्लॉक की ग्राम पंचायत मजराजात कासगंज संध्या व पंचायत सहायक अंजली कुशवाह, कासगंज खंड प्रेरक बबली यादव व अमांपुर के खंड प्रेरक राजेश कुमार को सदर विधायक देवेंद्र राजपूत ने प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन


विधायक व अधिकारियों ने किया श्रमदान : कलेक्ट्रेट सभागार में हर्ष के साथ गांधी जयंती मनाई गई। इस दौरान सदर विधायक देवेंद्र राजपूत, सीडीओ सचिन, डीपीआरओ देवेंद्र सिंह ने उनके चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया। सदर विधायक ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी द्वारा देश के लिए योगदान के बारे में बताया। कलेक्ट्रेट परिसर में अभियान चलाकर सभी ने श्रमदान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article