{"_id":"5bd94459bdec2269503607d9","slug":"hawker-will-come-to-home-and-check-gas-cylinder-leakage","type":"story","status":"publish","title_hn":"गैस सिलिंडर लीक तो नहीं है, हॉकर घर पर आकर करेगा जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गैस सिलिंडर लीक तो नहीं है, हॉकर घर पर आकर करेगा जांच
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
Updated Wed, 31 Oct 2018 11:27 AM IST
विज्ञापन
गैस रिसाव चेक करने की किट।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिलिंडर लीक है, वाल्व भी खराब है। अगर ऐसी कोई परेशानी है तो ये हाथोंहाथ ठीक होगा। इसकी कोई फीस भी नहीं देनी होगी। गैस एजेंसियां सभी हॉकरों को लीकेज टेस्टर किट उपलब्ध करा रही हैं। इससे सिलिंडर से गैस लीक का खतरा काफी कम हो जाएगा।
विज्ञापन
जिले में 107 गैस एजेंसियों से 8.43 लाख उपभोक्ता जुड़े हुए हैं। कई बार हॉकर लीक सिलिंडर ही सप्लाई कर देते हैं। ये हादसे की वजह भी बनता है। अब हॉकर घर पर डिलीवरी से पहले सिलिंडर की लीकेज, वाल्व की जांच करेगा। ये जांच अब मैनुअल नहीं होगी। हॉकर किट से इसकी जांच करेंगे।
विज्ञापन
वाल्व खराब है, सिलिंडर लीक है, तो इसकी सप्लाई नहीं की जाएगी। हॉकर मौके पर ही वाल्व को दुरुस्त करेगा, जरूरत पर नया वाल्व भी डालेगा। दोबारा जांच में लीकेज बंद होने पर ही सिलिंडर की सप्लाई की जाएगी। हॉकर संदीप कुमार ने बताया कि किट से सिलिंडर की लीकेज जांच करने का तरीका भी बताया गया है।
विज्ञापन
ऑल इंडिया इंडेन गैस डिस्ट्रीब्यूटर्स के सचिव विपुल पुरोहित ने बताया कि सभी गैस एजेंसी हॉकरों को टेस्टर किट दे रही हैं। अगर कोई हॉकर बिना जांच किए सिलिंडर देता है, तो उपभोक्ता सीधे एजेंसी में शिकायत कर सकता है। एजेंसी कर्मचारी भी उपभोक्ताओं के फोन पर फीड बैक लेंगे।