{"_id":"635371a0eb3c8759931bbfe7","slug":"havan-pooja-for-speedy-recovery-of-shubham-injured-in-attack-in-australia","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra: ऑस्ट्रेलिया में हुए हमले में घायल शुभम का होगा एक और ऑपरेशन, जल्द स्वस्थ होने के लिए किया गया हवन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra: ऑस्ट्रेलिया में हुए हमले में घायल शुभम का होगा एक और ऑपरेशन, जल्द स्वस्थ होने के लिए किया गया हवन
Sat, 22 Oct 2022 09:59 AM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Sat, 22 Oct 2022 09:59 AM IST
सार
किसान नेता चौधरी दिलीप सिंह ने हवन किया। उन्होंने कहा कि हमारे क्षेत्र का होनहार छात्र ऑस्ट्रेलिया में घायल हो गया है। ईश्वर से दुआ करते हैं कि वह शीघ्र स्वस्थ हो जाए।
विज्ञापन
हवन करते लोग
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
ऑस्ट्रेलिया में हुए हमले में घायल शुभम गर्ग के जल्द स्वस्थ होने के लिए परिवार ही नहीं, अन्य लोग भी प्रार्थना कर रहे हैं। किरावली में उसके स्वास्थ्य के लिए हवन किया गया। परिवार से मिलने के लिए भी लोग हर दिन पहुंच रहे हैं।
किरावली स्थित पैठगली निवासी 28 वर्षीय शुभम गर्ग शोध करने के लिए ऑस्ट्रेलिया गया है। वह रुपये निकालकर अपने हॉस्टल आ रहा था। रास्ते में उस पर चाकू से हमला किया गया। वह घायल हो गया था। उसका इलाज चल रहा है। उसकी देखभाल के लिए भाई रोहित ऑस्ट्रेलिया पहुंच गया है। सप्ताह में दो दिन के लिए भाई को शुभम से मिलने की अनुमति मिली है। उधर, माता-पिता भी सरकारी खर्चे पर वीजा और टिकट देने की गुहार लगा रहे हैं।
कस्बे के लोग भी शुभम के जल्द स्वस्थ होने की कामना कर रहे हैं। शुक्रवार को किसान नेता चौधरी दिलीप सिंह ने हवन किया। उन्होंने कहा कि हमारे क्षेत्र का होनहार छात्र ऑस्ट्रेलिया में घायल हो गया है। ईश्वर से दुआ करते हैं कि वह शीघ्र स्वस्थ हो जाए। इस मौके पर दाताराम, राजपूत प्रधान, भूपेंन्द्र सिंह इंदौलिया, गंगाराम माहौर, राकेश कुमार कुशवाह, ओपी इंदौलिया, बालकिशन कुशवाह, शंकरलाल कुशवाह, अरमान कुरैशी आदि मौजूद रहे।