फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Hathras Gang Sexual Assault Victim Death Protest In Agra By Bahujan Sanghtan

हाथरस दुष्कर्मः युवती की मौत के बाद आगरा में आक्रोश, सरकार का पुतला फूंका, सौ लोगों पर मुकदमा दर्ज

Wed, 30 Sep 2020 12:10 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: Abhishek Saxena Updated Wed, 30 Sep 2020 12:10 AM IST
विज्ञापन
Hathras Gang Sexual Assault Victim Death Protest In Agra By Bahujan Sanghtan
दुष्कर्म पीड़ित युवती की मौत के बाद प्रदर्शन करते वाल्मीकि समाज के लोग - फोटो : अमर उजाला
हाथरस की दुष्कर्म पीड़िता की मौत पर ताजनगरी में भी गुस्सा दिखाई दिया। वीर वाल्मीकि सेना और बहुजन संगठन ने एमजी रोड पर विरोध प्रदर्शन किया। हरीपर्वत चौराहा पर प्रदेश सरकार का पुतला भी फूंका गया। इस दौरान लगभग 20 मिनट तक ट्रैफिक जाम रहा। पुलिस ने गिरफ्तारी की चेतावनी देकर प्रदर्शनकारियों को खदेड़ा।
विज्ञापन


दोपहर को 100 से ज्यादा लोग जुलूस की शक्ल में हरीपर्वत पहुंचे थे। इन्होंने प्रदेश सरकार के खिलाफ नारे लगाए। कहा कि बेटियां सुरक्षित नहीं है। प्रदर्शन की जानकारी पर पुलिस भी पहुंच गई।
विज्ञापन



प्रदर्शनकारियों ने तभी पुतला निकाला और प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए इसे आग के हवाले कर दिया। प्रदर्शनकारियों में श्रीकांत चौहान, विष्णु, राजीव, संजीव, शिवेंद्र, राजवीर, हरीश, छोटू शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रदर्शन समाप्त होते ही 100 के खिलाफ मुकदमा, चार गिरफ्तार
वीर वाल्मीकि सेना और बहुजन संगठन का विरोध प्रदर्शन समाप्त होते ही हरीपर्वत थाना में 100 अज्ञात और चार नामजद के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया। पुलिस का कहना है कि प्रदर्शनकारी मास्क नहीं लगाए थे। उन्होंने सामाजिक दूरी का पालन भी नहीं किया। नामजद चारों आरोपी गिरफ्तार कर लिए गए हैं।

पुलिस ने कहा, प्रदर्शनकारी मास्क नहीं लगाए थे, सामाजिक दूरी का पालन नहीं किया

सरकार का पुतला फूंके जाने की सूचना पर एसपी सिटी बोत्रे रोहन प्रमोद और एडीएम सिटी प्रभाकांत अवस्थी भी पहुंच गए थे। उन्होंने लोगों को समझाया। पुलिस प्रशासनिक अधिकारियों के समझाने के बावजूद लोगों ने पुतला जला दिया। प्रदर्शन की वजह से तकरीबन 20 मिनट तक एमजी रोड पर जाम लगा रहा।


थाना प्रभारी निरीक्षक अजय कौशल ने बताया कि नाला बुढ़ान सैय्यद निवासी श्रीकांत चौहान, शिवेंद्र कुमार, बरौली अहीर निवासी विष्णु कुमार और सदर भट्ठी निवासी राम कुमार को पकड़ा गया है। उनके खिलाफ बलवा, महामारी अधिनियम और सात सीएलए में मुकदमा दर्ज किया गया। आरोपियों को जेल भेज दिया गया है। 100 आरोपी अज्ञात हैं। उनकी वीडियो और फोटो से पहचान की जाएगी। इसके बाद गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed