{"_id":"5f7b5a848ebc3e1a231efe77","slug":"hate-speech-tukde-tukde-gang-kasganj-news-agr462377739","type":"story","status":"publish","title_hn":"क्षत्रिय समाज पर असंसदीय टिप्पणी, फेसबुक यूजर पर मुकदमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
क्षत्रिय समाज पर असंसदीय टिप्पणी, फेसबुक यूजर पर मुकदमा
विज्ञापन
कासगंज में एसपी को ज्ञापन सौंपने पहुंचे क्षत्रिय समाज के लोग।
- फोटो : KASGANJ
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कासगंज। एक युवक ने फेसबुक के माध्यम से क्षत्रिय समाज की बहन-बेटियों पर अशोभनीय व अपमानजनक टिप्पणी कर दी। इस पर समाज के लोगों में जबरदस्त आक्रोश है। उन्होंने फेसबुक यूजर के खिलाफ प्रदर्शन किया और कड़ी कार्रवाई की मांग को लेकर ज्ञापन दिया। एसपी ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज करा दिया है।
सोमवार सुबह सुजीत सत्यदर्शी के फेसबुक एकाउंट से एक पोस्ट वायरल हुई। इसमें क्षत्रिय समाज की मां, बहन व बेटियों के लिए भद्दी गालियां लिखी हुई हैं। पोस्ट वायरल होने के बाद क्षत्रिय समाज के लोगों ने एसपी कार्यालय पर प्रदर्शन किया। फेसबुक यूजर सुजीत सत्यदर्शी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। एसपी मनोज सोनकर ने कार्रवाई का भरोसा दिया और ढोलना थाने में सुजीत सत्यदर्शी के खिलाफ आईटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है।
इस दौरान क्षत्रिय महासभा के जिलाध्यक्ष बृजेंद्र सिंह गौर, युवा क्षत्रिय नेता कबीर प्रताप सिंह, विजय चौहान, प्रदीप चौहान, वरुण चौहान, पवन चौहान, सुशील सोलंकी, मनोज सोलंकी, निरंजन सिंह सोलंकी, सुमित सिंह, पंकज तोमर, तनुज सोलंकी, संतोष सोलंकी, ठाकुर रंजीत सिंह, ठाकुर आकाश सोलंकी, राजेश तोमर, मीनू सिंह, आशीष प्रधान, राहुल सिंह, अभय प्रताप, शिव सिंह बैस, विनीत सिंह बैस, उपेंद्र चौहान, विकास चौहान, अनुज कुमार, सोनू पुंढीर, विनय कुमार, अशोक राघव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
फेसबुक पर अभद्र टिप्पणी करने वाले के खिलाफ ढोलना थाने में मुकदमा दर्ज कराया गया है। मामले की जांच कराई जा रही है। जो भी तथ्य सामने आएंगे उसके अनुसार कार्रवाई की जाएगी। - मनोज सोनकर, एसपी।
क्षत्रिय समाज की बहन-बेटियों पर की गई टिप्पणी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इससे समाज में आक्रोश है। जल्द ही आरोपी की गिरफ्तारी की जाए। - बृजेंद्र सिंह गौर, जिलाध्यक्ष, क्षत्रिय महासभा।
हाथरस मामले में सरकार के खिलाफ अभद्र पोस्ट डाली
कासगंज। पटियाली में सोशल मीडिया पर हाथरस मामले को लेकर सरकार के खिलाफ भड़काऊ पोस्ट डाल दी। मामले में तीन के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने बताया कि अंकित पुत्र कल्याण सिंह निवासी धुमरी रोड ने भड़काऊ पोस्ट सोशल मीडिया पर डाल दी। इसमें सरकार की कार्यप्रणाली पर अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया गया है। इस पोस्ट को लेकर लोगों ने पटियाली पुलिस से शिकायत की और आक्रोश व्यक्त किया। पटियाली के इंस्पेक्टर शैलेंद्र प्रताप ने आरोपी युवक व उसके दो साथियों के खिलाफ आईटी एक्ट की धाराओं में मामला पंजीकृत किया है। संवाद